{"_id":"64898e07aa796ff0b10ebb56","slug":"thugs-withdrawing-money-from-your-account-by-changing-atm-card-in-agra-2023-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठगी का नया तरीका: ATM पर पासवर्ड डालते समय चुपचाप देखा, फिर पूछा- पैसे नहीं निकल रहे और बदल लिया कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी का नया तरीका: ATM पर पासवर्ड डालते समय चुपचाप देखा, फिर पूछा- पैसे नहीं निकल रहे और बदल लिया कार्ड
Wed, 14 Jun 2023 04:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 14 Jun 2023 04:03 PM IST
सार
आगरा में ठगों ने ठगी का नया तरीका निकाला है। ATM पर पासवर्ड डालते समय चुपचाप देख लेते हैं। फिर पूछते हैं पैसे नहीं निकल रहे हैं लाओ मदद कर दें। और आपका कार्ड नकली कार्ड से बदल देते हैं।
विज्ञापन
bank, atm, atm machine, बैंक, एटीएम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में एटीएम से नगदी निकालने जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। लोगों को मदद का झांसा देकर डेबिट कार्ड बदलकर खाते से रकम निकालने वाला गिरोह सक्रिय है। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में ऐसी ही वारदात हुई। एक युवती का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 52 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सिद्धार्थ नगर, नरायच निवासी रूबी ने पुलिस को बताया कि तीन अप्रैल को सुबह 8:30 बजे बेटी कृष्णा ट्रांसयमुना कालोनी स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर गई थीं। उसने डेबिट कार्ड से दो बार नगदी निकालने का प्रयास किया, पर नहीं निकली। मोबाइल पर मैसेज भी नहीं आया। इस बीच दो युवक आए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: हैलो! तुम्हारा बच्चा मेरे कब्जे में है, तीन लाख दे जाओ, पुलिस को बताया तो...और फिर नदी में उतराती मिली लाश
विज्ञापन
और फिर नजर बचाकर बदल दिया डेबिट कार्ड
उन्होंने पीछे से कृष्णा को पिन डालते हुए देख लिया। इसके बाद कहा कि रुपये नहीं निकल रहे हैं तो कार्ड हमें दो, हम कोशिश करते हैं। कृष्णा ने कार्ड दे दिया। इसके बाद डेबिट कार्ड का पासवर्ड भी जान लिया। नजर बचाकर एक युवक ने डेबिट कार्ड बदल दिया। बाद में कहा कि मशीन में रुपये नहीं हैं। इसलिए दूसरे एटीएम पर जाकर कोशिश कर लो। कृष्णा वापस घर आ गई।शिकायत पर साइबर सेल टीम ने जांच की
शाम पांच बजे कृष्णा रुपये निकालने दूसरे एटीएम पर जा रही थी। तब पता चला कि डेबिट कार्ड दूसरा है। एटीएम में उपयोग करने पर कार्ड ब्लॉक बताया। दूसरे दिन उन्होंने बैंक जाकर जानकारी ली तो पता चला कि उनके खाते से 52 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। मगर, मोबाइल पर कोई मैसेज नहीं आया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस की साइबर सेल टीम ने जांच की। धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।यह भी पढ़ेंः- कर दूंगा बदनाम तुझे: व्हाट्सअप ग्रुप में महिला के पति व रिश्तेदारों को जोड़ा, शेयर कर दी उसकी प्राइवेट फोटो
गैंग नहीं पकड़ पा रही पुलिस
शहर में डेबिट कार्ड बदलकर खाते से रकम निकालने के कई मामले हो चुके हैं। अब तक पुलिस एक भी अपराधी को नहीं पकड़ पाई। इस गैंग के सदस्य एटीएम के आसपास सक्रिय रहते हैं। ऐसे एटीएम पर जाते हैं, जिन पर गार्ड नहीं होता है। अकेले व्यक्ति, महिला और वृद्ध के आने पर मदद का झांसा देते हैं। इसके बाद कार्ड बदलकर दूसरा थमा देते हैं।अनजान व्यक्ति को नहीं बताएं पासवर्ड
उनके जाने के बाद आरोपी उनके असली एटीएम कार्ड का उपयोग करके उनके खाते से रकम निकाल लेते हैं। इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। साइबर सेल के मुताबिक, ऐसे एटीएम का प्रयोग करें, जिसमें गार्ड रहता है। अंजान व्यक्ति को डेबिट कार्ड का पासवर्ड नहीं बताएं। डेबिट-क्रेडिट कार्ड भी नहीं दें। एटीएम में नगदी निकालते समय किसी और को प्रवेश नहीं करने दें।यह भी पढ़ेंः- बेटे की चाहत में किराए पर ली युवती: बनाए शारीरिक संबंध, बेटी हुई तो जिंदा दफनाने लगा, विरोध पर छोड़कर फरार