{"_id":"64897760dc51a357e40beca5","slug":"young-man-hired-girl-to-give-birth-to-son-in-kasganj-when-daughter-was-born-he-fled-2023-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटे की चाहत में किराए पर ली युवती: बनाए शारीरिक संबंध, बेटी हुई तो जिंदा दफनाने लगा, विरोध पर छोड़कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की चाहत में किराए पर ली युवती: बनाए शारीरिक संबंध, बेटी हुई तो जिंदा दफनाने लगा, विरोध पर छोड़कर फरार
Wed, 14 Jun 2023 01:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:47 PM IST
सार
कासगंज में दंपति ने बेटा पैदा करने की चाहत में किराए पर युवती को हायर किया। छह वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाए। प्रसव के बाद बेटी हुई तो जिंदा दफनाने लगा। विरोध किया तो छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
woman crime,
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में कब्रिस्तान में बच्ची को जन्म देने वाली युवती के बारे में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी युवक ने पत्नी के साथ मिलकर बच्चे के लिए युवती की कोख किराए पर ली थी। इसके बाद युवक ने उसके साथ संबंध बनाए। जब प्रसव का समय आया तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना सहावर थाना क्षेत्र के कस्बा की है। यहां की रहने वाली युवती ने आरोपी युवक और उसकी पत्नी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी छह साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। कहा कि वह उससे एक लड़का पैदा कराना चाहता था। इसके लिए वह लगातार उसे धन और जमीन देने का लालच दे रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-- शादीशुदा से युवती को हुआ इश्क: गर्भवती होने पर मिला ये सिला..समाज के ताने सुन कब्रिस्तान में बेटी को दिया जन्म
विज्ञापन
Trending Videos
पत्नी गर्भधारण करने में सक्षम नहीं थी
बताया कि लड़के की चाहत पूरी न होने पर आरोपी ने लड़की को स्वीकार नहीं किया और भाग गया। युवती ने तहरीर में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक रिषिपाल एवं उसकी पत्नी सुनीता के केवल एक बेटी है, लेकिन उसकी एक लड़का होने की चाहत थी। पत्नी गर्भधारण करने में सक्षम नहीं थी। ऐसी स्थिति में युवती को लालच देकर फंसा लिया।यह भी पढ़ें-- अंजलि हत्याकांडः इंस्टाग्राम पर अलग-अलग ID से लड़कियों को फंसाता, संपत्ति पर रहती नजर, उन्हीं से पूरे करता शौक
जिंदा दफनाना चाहता था नवजात बेटी
पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक के द्वारा उसके कुछ वीडियो भी बना लिए। वह उसकी शादी भी नहीं होने देता था। जबकि उसके पिता शादी की बात करते थे। बताया कि जब प्रसव हुआ तो उस समय आरोपी भी वहां मौजूद था। जैसे ही उसे बेटी होने की जानकारी मिली तो वह वहां से भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसके भागने के भी कुछ वीडियो बनाए हैं। बताया कि वह नवजात बच्ची को जिंदा दफनाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसने ऐसा नहीं करने दिया।यह भी पढ़ें-- कर दूंगा बदनाम तुझे: व्हाट्सअप ग्रुप में महिला के पति व रिश्तेदारों को जोड़ा, शेयर कर दी उसकी प्राइवेट फोटो
