फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bride Absconding After Looting Money And Jewellery groom jija house In kasganj up news

UP: नई नवेली दुल्हन ने प्यार से खिलाया खाना..., पति नहीं भाप सका क्या हैं उसके मंसूबे; सच्चाई ने उड़ा दिए होश

Tue, 19 Sep 2023 01:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Sep 2023 01:53 PM IST
सार

नई नवेली दुल्हन ने पति के जीजी के घर ऐसा कारनामा कर दिया कि जानकर ससुराल वालों के पैरों तले जमीन निकल गई। प्यार से जिस तरह दुल्हन ने खाना खिलाया, किसी को अंदाजा भी नहीं था कि उसके मंसूबे क्या थे। 
 

विज्ञापन
Bride Absconding After Looting Money And Jewellery groom jija house In kasganj up news
Bride Crime, woman crime, दुल्हन क्राइम, भागी दुल्हन, भागी बहू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक नई नवेली दुल्हन ने जो किया वो जानकर हैरान रह जाएंगे। शादी के बाद पहली बार युवक अपनी दुल्हन को लेकर जीजा के घर गया था। वहां दुल्हन ने सभी को प्यार से खाना परोसा। इस दौरान किसी को अंदाजा भी नहीं हुआ कि दुल्हन क्या साजिश रच रही है। खाना खाते ही युवक और उसकी बहन संग मासूम भांजा और भांजियां बेहोश हो गए। इस दौरान दुल्हन ने वहां से नकदी और जेवरात समेट लिए और फरार हो गई। जब काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ। वे घर में आए तो परिवार के सदस्यों को बेहोश देखकर होश उड़ गए। सूचना पर  पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र  में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन

ये है मामला 
एटा की ही पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गांव टपरी निवासी मनजीत पुत्र दरबारी लाल की शादी 11 सितंबर को हुई थी। शादी के बाद वो अपनी पत्नी को लेकर पहली बार बहन के घर गंगागढ़ आया था। बहन ने भी नई दुल्हन का खूब जोर शोर से स्वागत  किया। इसके बाद सभी लोगों ने खूब सारी बातें की। इसके बाद जब खाने की बात आई तो दुल्हन ने ननद के साथ खाना बनाने में मदद की। इसके बाद सभी एक साथ खाना खाने के लिए बैठ गए, लेकिन दुल्हन ने कहा कि वो सभी को खाना परोसेगी और उसके बाद  ही खाएगी। 

ये भी पढ़ें - होम स्टे में देह व्यापार: मौसी ने घिनौने दलदल में धकेला, हर रात होता था सौदा; किशोरी का सच कर देगा बैचेन
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन ने खाने में की गड़बड़ी
बताया गया है कि दुल्हन ने खाना परोसने से पहले उसमें बेहोशी की दवा मिला दी। खाना खाते ही मनजीत  के साथ उसकी बहन पुष्पा पत्नी बलवीर सिंह, पुष्पा की बेटी अनु, रेनू, लक्ष्मी और बेटा यस बेहोश हो गए। काफी देर तक जब घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसी वहां पहुंचे। परिवार के सभी सदस्य बेहोश थे और दुल्हन गायब थी। ये देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में परिवार के सदस्यों को सोरों के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय से सोमवार की शाम लगभग 4:30 बजे परिवारीजन छुट्टी कराकर सभी को घर ले गए। जब दोबारा तबियत बिगड़ने लगी तो उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

ये भी पढ़ें - पति घर ले आया सौतन: दूसरी पत्नी संग रहने की जिद पर अड़ा, विरोध करने पर किया रिश्ता खत्म; बोला- तीन तलाक
विज्ञापन

लूट ले गई नकदी और जेवर 
बताया गया है कि दुल्हन का तभी से कोई अतापता नहीं है। वो घर से नकदी और जेवर लूट ले गई है। अभी परिवार के सदस्यों की हालत खराब होने की वजह से किसी प्रकार की लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही  है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed