फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband marriage again Adamant on living with second wife on protesting said triple talaq

पति घर ले आया सौतन: दूसरी पत्नी संग रहने की जिद पर अड़ा, विरोध करने पर किया रिश्ता खत्म; बोला- तीन तलाक

Mon, 18 Sep 2023 02:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Sep 2023 02:43 PM IST
सार

शादी के 10 साल बाद पति सौतन को घर लाकर बिठा दिया। इस बात की जानकारी जब पहली पत्नी को लगी तो वो ससुराल पहुंच गई। विरोध किया तो पति ने तीन तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया।  
 

विज्ञापन
Husband marriage again Adamant on living with second wife on protesting said triple talaq
तीन तलाक - फोटो : डेमो

विस्तार

आगरा में तीन तलाक के दो मामले आए हैं। इनमें शाहगंज में एक पति पर आरोप है कि वह घर में सौतन ले आया। पत्नी के विरोध करने पर उसे तीन तलाक बोल दिया। दूसरे मामले में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक बोला।
विज्ञापन


2013 में हुआ था निकाह
सुल्ताना ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि उसका निकाह वर्ष 2013 में भीम नगर, नरीपुरा निवासी मुस्तकीम के साथ हुआ था। ससुराल में दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। अगस्त 2017 में पति और ससुरालियों ने बेटी के साथ घर से निकाल दिया। उन्होंने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया। मगर, वर्ष 2019 ससुराली घर ले गए। समझौता कर वाद समाप्त करा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  होम स्टे में देह व्यापार: मौसी ने घिनौने दलदल में धकेला, हर रात होता था सौदा; किशोरी का सच कर देगा बैचेन
विज्ञापन
विज्ञापन

कर ली दूसरी शादी
सुल्ताना के मुताबिक कुछ दिन ठीक रहा, फिर उत्पीड़न होने लगा। दहेज में 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। दिसंबर 2021 में मारपीट कर घर से निकाल दिया। मई 2023 में उसे पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर ली। घर में सौतन लाने पर वह ससुराल पहुंची, विरोध किया तो पति ने तीन तलाक बोल दिया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें -  चरित्र पर शक: शिक्षक पति वॉशरूम में करता है वीडियो कॉल, फिर करता है ऐसी बातें...; पत्नी बोली- शर्म भी नहीं आती

ये है दूसरा मामला 
दूसरा केस थाना छत्ता में गुदड़ी मंसूर खां निवासी मोहम्मद परवेज खान ने दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि बेटी अरीवा का निकाह मार्च 2020 में शहीद नगर निवासी मोहसिन के साथ किया था। आरोप है कि ससुराली दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मना करने पर उत्पीड़न करने लगे। मार्च 2023 को दहेज नहीं देने पर बेटी को रखने से इन्कार कर दिया। मोहसिन ने अरीवा को तीन तलाक बोल दिया। विरोध पर मारपीट की। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed