फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aunt pushed Teenager in Prostitution deal made every night girl told shameful truth

होम स्टे में देह व्यापार: मौसी ने घिनौने दलदल में धकेला, हर रात होता था सौदा; किशोरी का सच कर देगा बैचेन

Mon, 18 Sep 2023 01:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Sep 2023 01:57 PM IST
सार

ताजगंज के होम स्टे में देह व्यापार की सूचना पर जब पुलिस ने छापा मारा तो यहां से एक किशोरी भी मिली। इस किशोरी के उसकी ही मौसी ने देह व्यापार के दलदल में धकेला था।

विज्ञापन
Aunt pushed Teenager in Prostitution deal made every night girl told shameful truth
जिस्मफरोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां मौसी को मां समझा जाता है, वहीं एक किशोरी को मौसी ने ही देह व्यापार जैसे घिनौने दलदल में फंसा दिया। उसने कई बार निकलना चाहा, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी। ताजमहल पूर्वी गेट के पास होम स्टे गेस्ट हाउस में किशोरी फंसी हुई थी। यहां  पुलिस ने छापा मारा तो सच सामने आया। पुलिस ने किशोरी से देह व्यापार कराने के आरोप में उसकी मौसी, गेस्ट हाउस के मैनेजर और एक ग्राहक के विरुद्ध दुष्कर्म, अनैतिक देह व्यापार, पाॅक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई। तीनों को को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चरित्र पर शक: शिक्षक पति वॉशरूम में करता है वीडियो कॉल, फिर करता है ऐसी बातें...; पत्नी बोली- शर्म भी नहीं आती

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की है किशोरी
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि होम स्टे के एक कमरे में पश्चिम बंगाल की रहने वाली किशोरी मिली थी। चार दिन पहले ही उसे आगरा लाया गया था। किशोरी ने पकड़ी गई महिला को अपनी मौसी बताया। पूछताछ के दौरान किशोरी और महिला के बयान अलग थे। किशोरी ने बताया कि मौसी ने ही उसे इस दलदल में फंसाया। मौसी ही सौदा करती थीं और अलग-अलग लोगों को उसके पास भेजती थीं। 

ये भी पढ़ें - दगाबाज प्रेमी: पति को छोड़ जिस प्रेमी संग बसाना चाहती थी दुनिया, पैसे देखकर डोल गई उसकी नीयत; आगे ये हुआ
 
विज्ञापन

मुक्त कराई गई किशोरी 
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि होम स्टे में छापा मारकर होम स्टे के मैनेजर सुनील कुमार निवासी फिरोजाबाद, ग्राहक सतीश और जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल की महिला को पकड़ा था, जिसके बाद किशोरी को मुक्त कराया गया था।

ये भी पढ़ें - मेरा पति नपुंसक है: सुहागरात पर बना ली थी दूरी, शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने किया था सनसनीखेज खुलासा, लेकिन...
विज्ञापन

दिल्ली का है आधार कार्ड 
किशोरी के पास दिल्ली का आधार कार्ड बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को देह व्यापार कराने के आरोप में जेल भेजा गया है। वह तीनों ही किशोरी को यहां लेकर आए थे। वहीं, किशोरी को बयान दर्ज करने के बाद बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed