फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bralient Awarded in mainpuri

बैंक से भी बड़ा खजाना है ज्ञान, इसको संभालें : अमरपाल

Sun, 22 Sep 2019 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
bralient Awarded in mainpuri
दीवानी रोड स्थित एक मैरिज होम में प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद अतिथि - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लोधी क्षत्रिय एंप्लाइज एसोसिएशन (लक्ष्य) के बैनर तले रविवार को नगर के दीवानी रोड स्थित एक निजी मैरिज होम में कॅरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

रविवार को डॉ. देवेश राजपूत के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत डिप्टी कमिश्नर दिल्ली आयकर अमरपाल सिंह लोधी ने की। अधिकारियों और प्रदेश भर से आए लक्ष्य के पदाधिकारियों ने छात्रों को कॅरियर संबंधी टिप्स दिए। अंत में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमरपाल सिंह लोधी ने छात्रों के बीच बैठकर बात रखी। कहा कि कक्षा नौ से इंटरमीडिएट तक लक्ष्य निर्धारित करें कि उन्हें किस क्षेत्र में जाना है। इंजीनियर, आईएएस, डॉक्टर बनने के लिए आत्मचिंतन करें। तय करें कि पढ़ाई से कुछ करना है। कक्षा नौ से 12 तक की पढ़ाई कभी न छोड़ें। उन्होंने कहा कि बैंक में खजाना होता है, रुपयों का भंडार है। इससे भी अधिक खजाना आपके पास है, ज्ञान बैंक से भी बड़ा खजाना है। इस खजाने को पाने के लिए बुद्धि बैंक का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेधावियों को किया सम्मानित
कार्यशाला में प्रतिभाशाली 70 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लक्ष्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केवी वर्मा, बहादुर सिंह निर्दोषी, डॉ. विश्वनाथ सिंह, डॉ. सोमेंद्र राजपूत, डॉ. जितेंद्र राजपूत, डॉ. सौरभ राजपूत, इंजी. दिनेश राजपूत, एसडीएम करहल रतन वर्मा आदि ने बच्चों के साथ अपने अनुभव बांटे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आरसी वर्मा ने तथा संचालन रामनिवास वर्मा ने किया। इस अवसर पर जितेंद्र लोधी, डॉ. कप्तान सिंह, नीटू राजपूत, कौशल राजपूत, कृष्णकांत सिंह, संजीव राजपूत एडवोकेट, कुलदीप सिंह, बालमुकुंद राजपूत, बादशाह वर्मा, शरद वर्मा, चंद्रेश राजपूत, कमल वर्मा, कृष्णादास लोधी, डॉ. शील कुमारी, शिक्षक राघवेंद्र राजपूत आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed