फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   boy died in road accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत, परिजनों में कोहराम

Sun, 03 Apr 2022 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
boy died in road accident
ासगंज सडक हादसे में मृत बालक देव का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
कासगंज। क्षेत्र के गांव ज्याउद्दीनपुर के निकट शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन ने एक बालक को टक्कर मार दी। उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हादसे में मौत का शिकार देव (8) पुत्र शैलेंद्र निवासी बरर्खुदारपुर हुआ। बालक अपने फूफा रमेश के साथ खेत पर ज्याउद्दीनपुर आया हुआ था। सड़क पर खेलते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। जब परिजन उसे अलीगढ़ ले जा रहे थे तो गंगरीर के निकट पहुंचने पर बालक ने दम तोड़ दिया। मां विमलेश व पिता शैलेंद्र एवं अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की तहरीर मृतक के पिता ने कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed