फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   black business of mafia counterfeit medicine and cough syrup was very high tech in Agra

नकली दवाओं का काला कारोबार: व्हाट्सएप पर ऑर्डर...पार्सल से करते तस्करी; आठ राज्य और दो देशों तक फैला सिंडिकेट

Mon, 10 Jul 2023 12:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Jul 2023 12:16 PM IST
सार

आगरा में नकली दवाओं के काले कारोबार का खुलासा हुआ है। तस्कर व्हाट्सएप पर ऑर्डर लेते थे। फिर पार्सल के माध्यम से तस्करी करते थे। आठ राज्य और दो देशों तक इनका सिंडिकेट फैला था।

विज्ञापन
black business of mafia counterfeit medicine and cough syrup was very high tech in Agra
Agra News: दवा पैक करने की मशीन और पकड़ी गईं नकली दवाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में दवा माफिया विजय गोयल और नरेंद्र शर्मा के नकली दवा, कफ सिरप का काला कारोबार हाईटेक था। व्हाट्सएप और ऑनलाइन ऑर्डर लेकर देश के आठ राज्यों सहित नेपाल और बांग्लादेश बॉर्डर तक माल की तस्करी करते थे। पार्सल और सड़क मार्ग से ठिकानों तक पहुंचाते थे।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि जून में कोडीन सिरप बैन की गई थी। इसके बाद नशे के लिए इस कफ सिरप की मांग कई गुना बढ़ गई। इसको भुनाने के लिए विजय गोयल ने हाईटेक तरीका अपनाया। ये ड्रग पेडलर्स (घूमकर दवा बेचने वाले) के जरिए व्हाट्सएप और ऑनलाइन आर्डर लेता था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- नकली दवाओं का काला धंधा: हिमाचल में सीखा काम...फिर पुरानी मशीनों से आगरा में शुरू किया मौत का नया कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन और हवाला के जरिये भुगतान होने के बाद पेडलर्स के बताए पते पर माल भेजता था। ट्रेन के जरिये पार्सल और सड़क मार्ग का भी सहारा लेता था। जांच में इसके तार नेपाल और बांग्लादेश के बार्डर के तस्करों से मिले हैं। देश में उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा में भी ये नकली दवा और सिरप बेचता था।

यह भी पढ़ेंः- महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता...एसीपी के सामने फूट-फूटकर रोई, बताई थानेदार की शर्मनाक करतूत

रेव पार्टियों में नशे के लिए खपा रहे दवा

युवा भी कोडीन सिरप और नींद की गोली की ओवरडोज लेकर नशा कर रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में ये भी जानकारी मिली है कि मेट्रो शहरों में होने वाली रेव पार्टियों में भी ऐसी दवाओं को खपाया जा रहा है। दोनों की अलग-अलग ओवरडोज लेकर नशा करते हैं। ऐसे भी आदी लोग हैं, जो कोडीन सिरप में नींद की गोली मिलाकर उपयोग करते थे। जानकार बताते हैं कि इससे दिमाग में नशा चढ़ जाता है और गंध तक नहीं आती।

यह भी पढ़ेंः- दवाओं का काला कारोबार: नकली सिरप पर नामी कंपनियों के असली बार कोड, रोज ढाई लाख टैबलेट की खपत; पुलिस भी हैरान

नकली दवाओं के सरगना विजय का बड़ा सिंडिकेट

शहर में नकली दवाओं के सरगना विजय गोयल का बड़ा सिंडीकेट है। यह फर्जी बिल पर कच्चा माल और नशे के सिरप व दवाओं का कारोबार करता है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के सीओ इरफान नासिर खान ने बताया कि विजय गोयल आईकॉन सिटी, जगदीशपुरा का है। बिचपुरी में पत्नी रेखा गोयल के नाम पर फर्म पंजीकृत करा रखी है। पहले उसका लाइसेंस निरस्त हुआ था, इसके बाद उसने पत्नी के नाम से फर्म खोल ली।

यह भी पढ़ेंः- Agra News: नकली दवा फैक्टरी के बगल में मैंगो फ्रेश जूस का अवैध कारोबार, सामान जब्त; प्लांट किया गया सील

पुलिस ने रेखा गोयल को गिरफ्तार किया है। उससे पता चला कि विजय के दो भाई हैं। वह भी दवा व्यापार से जुड़े हैं। उन्होंने अपनी दुकान खोल रखी हैं। विजय हर छह महीने में ठिकाना बदल देता है। डमी कंपनी बनाकर रखता है। जिस दवा की मांग होती है, वही दवा बनवाता है। पुलिस विजय गोयल के मोबाइल की काॅल डिटेल खंगाल रही है।

यह भी पढ़ेंः- Agra : चलते-चलते फट गई चक्की, महिला की गर्दन को चीर गया पत्थर, धड़ से 20 फीट दूर गिरा सिर तो सिहर उठे लोग

जांच में ये भी तथ्य आए सामने

कई लोग दवा के इस संदिग्ध कारोबार से जुड़े हैं। इनमें वे भी हैं जिनके एक बार लाइसेंस निरस्त हुए तो किसी और नाम से लाइसेंस ले लिया। ऐसे लोग भी हैं जो दुकान का नाम बदलकर दवा का कारोबार कर रहे हैं। विजय गोयल हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, तेलंगाना, गुजरात व महाराष्ट्र से माल मंगवाता है। कंपनी से सीधे माल मंगाकर दवा को अपने तरीके का बनाकर अपनी पैकिंग कर भेजता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed