Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman sub inspector requested ACP to post her in another police station Troubled by SHO in Agra

महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता...एसीपी के सामने फूट-फूटकर रोई, बताई थानेदार की शर्मनाक करतूत

Tue, 11 Jul 2023 04:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Jul 2023 04:08 PM IST
सार

आगरा में महिला दरोगा ने एसीपी के सामने अपना दर्द बयां किया। कहा कि साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता और एसीपी के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगी। उसने थानेदार की शर्मनाक करतूत बताई। 

विज्ञापन
woman sub inspector requested ACP to post her in another police station Troubled by SHO in Agra
महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में रविवार को एक महिला दरोगा अपना दर्द लेकर एसीपी के सामने पेश हुई। वह अपने साथ हुई घटना की पूरी बात बता पाती इससे पहले ही उसकी आंखें भर आईं। वह एसीपी कार्यालय में ही फूट-फूटकर रोने लगी। रोते-रोते उसने थानेदार द्वारा की जा रही करतूतों की हकीकत बयां की। बात सुनकर एसीपी भी हैरान रह गए।  

विज्ञापन


महिला दरोगा का कहना है कि वह कुछ दिनों से महसूस कर रही थी कि थाना प्रभारी का व्यवहार उसके साथ अच्छा नहीं है। वह व्यंग्यात्मक लहजे में बात करते हैं। आपत्ति जताने पर भी बदलाव नहीं आया। उसने इंस्पेक्टर से कहा था कि सुधार नहीं आने पर वह अधिकारियों के सामने पेश होगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra : चलते-चलते फट गई चक्की, महिला की गर्दन को चीर गया पत्थर, धड़ से 20 फीट दूर गिरा सिर तो सिहर उठे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शनिवार को हद हो गई। एक घंटे के भीतर विवेचना का निस्तारण करने के लिए कहा गया। असमर्थता जताने और बुखार आने की बात कहने पर इंस्पेक्टर ने फटकार लगाई। वह थाने में ही रोने लगी। साथी पुलिसकर्मियों ने समझाया। मामला रविवार को अधिकारियों तक पहुंचा। महिला दरोगा को एसीपी ने बुलाया। वह एसीपी कार्यालय में भी फूट-फूटकर रोने लगी। 

यह भी पढ़ेंः- नकली दवाओं का काला धंधा: हिमाचल में सीखा काम...फिर पुरानी मशीनों से आगरा में शुरू किया मौत का नया कारोबार

महिला दरोगा ने एसीपी से कहा कि उसे इस थाने से हटाकर कहीं और भेज दिया जाए। अब बहुत हो गया है। अब बर्दाश्त नहीं होता है। इंस्पेक्टर का व्यवहार अपने स्टाफ के साथ बेहद अपमानजनक है। कहा कि वह पहले से इस थाने में तैनात है। लंबे समय से जिले में नौकरी कर रही है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। घटना महकमे में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed