{"_id":"64ab8fe230f1b49af50b70f8","slug":"illegal-plant-of-mango-fresh-juice-has-been-sealed-in-agra-recovered-goods-have-been-seized-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नकली दवा फैक्टरी के बगल में मैंगो फ्रेश जूस का अवैध कारोबार, सामान जब्त; प्लांट किया गया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नकली दवा फैक्टरी के बगल में मैंगो फ्रेश जूस का अवैध कारोबार, सामान जब्त; प्लांट किया गया सील
Mon, 10 Jul 2023 10:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 10 Jul 2023 10:41 AM IST
सार
आगरा में नकली दवा फैक्टरी के बगल में मैंगो फ्रेश जूस का अवैध कारोबार किया जा रहा था। छापेमारी में बरामद सामान जब्त कर लिया गया है। जबकि प्लांट को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
Agra News: नकली दवा फैक्टरी के बगल में मैंगो फ्रेश जूस का अवैध कारोबार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बिचपुरी मघटई के श्रीराधाकृष्ण एजुकेशन इंस्टीट्यूट परिसर में ही पानी के पाउच और मैंगो टेस्टी फ्रेश जूस का अवैध प्लांट पकड़ा है। यह नकली दवा फैक्टरी के बगल संचालित हो रहा था। इनको सील करते हुए जांच के लिए दो नमूने लिए गए हैं। संचालक के खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि श्रीराधाकृष्ण एजुकेशन इंस्टीट्यूट परिसर में मैंगो जूस की अवैध फैक्टरी की जानकारी पर टीम ने छापा मारा। इसका भी मालिक अजीत पाराशर था और इसने चंद्रप्रकाश धनकानी को किराये पर दिया था। इसी परिसर में नकली दवा की फैक्टरी चल रही थी। जांच करने पर यहां मैंगो टेस्टी फ्रेश (100 एमएल) की बोतलें कार्टन में भरी मिलीं। इस पर राजेश इंटरप्राइजेज दहतौरा लिखा था। इनकी संख्या 1366 थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra : चलते-चलते फट गई चक्की, महिला की गर्दन को चीर गया पत्थर, धड़ से 20 फीट दूर गिरा सिर तो सिहर उठे लोग
विज्ञापन
इसके एक ओर पानी के पाउच तैयार करने की भी मशीन लगी थी। 100-100 पाउच 30 बोरों में पानी के पाउच पैक मिले। रैपर और अन्य सामान भी मिला। एक कर्मचारी था, जो भाग गया। अजीत पाराशर से मिले फोन नंबर पर संचालक चंद्रप्रकाश धनकानी से बात की गई तो उसने बताया कि वो जयपुर में है और आने में देर लगेगी। दो घंटे इंतजार के बाद फिर फोन किया तो कहा कि अभी यहां से निकल नहीं पाया है। इसके बाद उसने फोन स्विच ऑफ कर लिया।
यह भी पढ़ेंः- महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता...एसीपी के सामने फूट-फूटकर रोई, बताई थानेदार की शर्मनाक करतूत
मैंगो फ्रेश जूस पैकेट पर निर्माता का नाम पता, भारतीय मानक ब्यूरो से प्रमाणपत्र, बैच नंबर तक दर्ज नहीं था। प्लांट को सील करते हुए पाउच और मैंगो फ्रेश की बोतलें जब्त कर ली हैं। इसके खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है। पानी और मैंगो फ्रेश के नमूने लेकर जांच को भेज रहे हैं। फेल होने पर अन्य धाराएं भी बढ़ा दी जाएंगी।