फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP workers protest against Ajan from loudspeaker in mathura

मथुरा: लाउडस्पीकर से अजान के विरोध में हनुमान चालीसा पढ़ने मस्जिद पहुंचे भाजपाई, पुलिस ने रोका, नारेबाजी

Sat, 16 Apr 2022 05:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Apr 2022 05:26 PM IST
सार

पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इसके विरोध में हिंदूवादी लोग मस्जिद के सामने ही जय श्रीराम, जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
BJP workers protest against Ajan from loudspeaker in mathura
नारेबाजी करते भाजपाई व हिंदूवादी लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन में हनुमान जी के जन्मोत्सव पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। शनिवार को हिंदूवादी लोग और भाजपा कार्यकर्ता कस्बा स्थित एक मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंच गए। मस्जिद में प्रवेश से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर हिंदूवादी और भाजपाइयों ने मस्जिद के सामने जय श्रीराम के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाउडस्पीकर से अजान के विरोध में हनुमान चालीसा पढ़ने की बात कही।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार को कस्बा गोवर्धन में हनुमान जन्मोत्सव पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ता और हिंदूवादी लोग बड़ाबाजार स्थित मस्जिद के सामने एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मस्जिद में हवन कर हनुमान चालीसा पढ़ने का प्रयास किया। पुलिस की सजगता से वो लोग मस्जिद में प्रवेश नहीं कर सके। 

विज्ञापन

मस्जिद के बाहर लगाए नारे 

पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इसके विरोध में हिंदूवादी लोग मस्जिद के सामने ही जय श्रीराम, जय श्रीराम के नारे लगाए। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय ने बताया कि बाजार में मस्जिद पर लाउडस्पीकर से अजान होती है, जबकि वहां मुस्लिम आबादी नहीं है। इससे लोगों को परेशानी होती है। मस्जिद के बाहर दुकान पर हनुमान चालीसा का कार्यक्रम था, प्रशासन को इसकी जानकारी हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गोवर्धन थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि मस्जिद के बाहर पुलिस तैनात थी। किसी को भी मस्जिद में प्रवेश नहीं होने दिया है। कुछ लोगों ने वहां नजदीक एक मंदिर में नारेबाजी की है। सौहार्द बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed