फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP prepares for grand Modi rally in Agra Kothi Meena Bazar ground traffic will change

PM Modi Rally: आगरा के इस रूट पर 25 अप्रैल को न जाएं, आ रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी; बदला रहेगा यातायात

Wed, 24 Apr 2024 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Apr 2024 01:23 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  25 अप्रैल को आगरा आ रहे हैं। वे यहां  कोठी मीना बाजार के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम जिस मार्ग से आएंगे, वहां डायवर्जन किया गया है। 
 

विज्ञापन
BJP prepares for grand Modi rally in Agra Kothi Meena Bazar ground traffic will change
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा प्रस्तावित है। वह खेरिया एयरपोर्ट से सभास्थल पर पहुंचेंगे। इसको देखते हुए उनके आगमन और प्रस्थान करने वाले रूट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


रूट पर वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा। सभा के दौरान जगह-जगह पार्किंग बनाई जाएंगी। इनमें सभा में आने वालों के वाहनों को खड़ा कराया जाएगा। कोठी मीना बाजार की तरफ अलग-अलग मार्ग पर बैरियर लगाकर पुलिस वाहनों को रोकेगी। लोगों को घर से निकलने पर असुविधा का सामना भी करना पड़ सकता है। ऋषि मार्ग पर विशेष रूप से बैरियर लगाए जाएंगे। किसी भी वाहन को नहीं आने दिया जाएगा। स्कूली वाहन और एंबुलेंस को ही रास्ता दिया जाएगा। इसके अलावा वाहनों को अन्य मार्ग से निकाला जाएगा।
विज्ञापन


 

रूट डायवर्जन

1. कलक्ट्रेट तिराहे से जनसभा में आने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को तहसील चौराहे की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। ये वाहन एमजी रोड हरीपर्वत, स्पीड कलर लैब, सूरसदन दीवानी गोल चक्कर व भगवान टॉकीज होते हुए एनएच-19 से अपने गंतव्य को प्रस्थान करेगें।

2. सुभाष पार्क तिराहे से जनसभा में आने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को पंचकुईया चौराहे की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। ये वाहन एमजी रोड हरीपर्वत, स्पीड कलर लैब, सूरसदन दीवानी गोल चक्कर व भगवान टॉकीज होते हुए एनएच-19 से अपने गंतव्य को प्रस्थान करेगें।

3. नालबंद चौराहे से जनसभा में आने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को पंचकुईया चौराहे की तरफ नहीं आने दिया जायेगा। ये वाहन एमजी रोड हरीपर्वत, स्पीड कलर लैब, सूरसदन दीवानी गोल चक्कर व भगवान टॉकीज होते हुए एनएच-19 से अपने गंतव्य को प्रस्थान करेगें।

4. सेंट जोन्स चौराहे से जनसभा में आने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को लोहामण्डी चौराहे की तरफ नहीं आने दिया जायेगा। ये वाहन एमजी रोड हरीपर्वत, स्पीड कलर लैब, सूरसदन दीवानी गोल चक्कर व भगवान टॉकीज होते हुए एनएच-19 से अपने गंतव्य को प्रस्थान करेगें।

5. लोहामंडी चौराहे से जनसभा में आने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को कोठी मीना बाजार कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं आने दिया जायेगा। ये वाहन सेन्ट जोन्स, एमजी रोड एवं बोदला चौराहा होकर अपने गंतव्य को प्रस्थान करेगें।

6. बोदला चौराहे से जनसभा में आने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को लोहामण्डी चौराहे की तरफ नहीं आने दिया जायेगा। ये वाहन सिकंदरा, भावना टावर, एन0एच0-19, एमजी रोड होकर अपने गंतव्य को प्रस्थान करेगें।

7. मदिया कटरा तिराहे से जनसभा में आने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को लोहामण्डी चौराहे की तरफ नहीं आने दिया जायेगा। ये वाहन भावना टावर, अग्रसेन घोडा मूर्ति, हरीपर्वत चौराहा, आरबीएस चौराहा एवं एमजी रोड होकर अपने गंतव्य को प्रस्थान करेगें।

 8. स्पीड कलर लैब तिराहा (शाहगंज) से जनसभा में आने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को कोठी मीना बाजार कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं आने दिया जायेगा।

9. स्पीड कलर लैब तिराहा (शाहगंज) से जनसभा में आने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को सत्तोलाला हलवाई की तरफ नहीं आने दिया जायेगा।

10. सीओडी तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को रामनगर की पुलिया की तरफ नहीं आने दिया जायेगा।

11. मारूति स्टेट चौराहा से जनसभा में आने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को रामनगर की पुलिया एवं कोठी मीना बाजार की तरफ नहीं आने दिया जायेगा। ये वाहन अवधपुरी 100 फुटा रोड एवं बोदला होकर अपने गंतव्य को जायेगें।

12. शंकरगढ़ की पुलिया से रामनगर की पुलिया एवं पृथ्वीनाथ फाटक की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं आने दिया जायेगा। ये वाहन अल्बतिया, अवधपुरी 100 फुटा रोड होकर अपने गंतव्य को जायेगें।

13. पृथ्वीनाथ फाटक से भोगीपुरा एवं शंकरगढ़ की पुलिया की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

14. लोहामंडी से कोठी मीना बाजार कार्यक्रम स्थल की ओर, स्पीड कलर लैब (शाहगंज) से लाडली कटरा कोठी मीना बाजार एवं सत्तोलाला हलवाई की तरफ, स्पीड कलर लैब (शाहगंज) से शाहगंज, भोगीपुरा एवं सोरो कटरा, भोगी पुरा से रूई की मण्डी एवं तहसील की तरफ, बारहखंभा रेलवे फाटक से रूई की मंडी की ओर एवं पचकुईया से सोरो कटरा, शाहगंज, जीआईसी ग्राउण्ड एवं कोठी मीना बाजार कार्यक्रम स्थल की तरफ ऑटो, ई-रिक्शा, बैट्री रिक्शा आदि वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

15. फतेहपुर सीकरी की ओर से जनसभा में आने वाली बसें पृथ्वीनाथ फाटक पर व्यक्तियों (श्रोताओं) को उतार कर अपनी बसों को टाटानगर गेट से 100 मीटर आगे पथौली की तरफ रोड़ के दोनों तरफ किनारों पर पार्क करेगें। जनसभा में सम्मिलित होने वाले श्रोता पृथ्वीनाथ फाटक से भोगीपुरा से स्पीड कलर लैब से लाडली कटरा, कोठी मीना बाजार तिराहा होकर जनसभा हेतु जा सकेगें।

16. फतेहपुर सीकरी से आगरा की ओर आने वाले वाहन पथौली नहर चौराहा एवं वायु विहार तिराहे से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को प्रस्थान करेगें।

17. वायु विहार तिराहे से पृथ्वीनाथ फाटक की तरफ समस्त प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed