फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader complaints against Priyanka Gandhi for Corona Patient Deaths issue In Agra

प्रियंका गांधी वाड्रा के विरुद्ध भाजपा नेता ने दी तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग

Wed, 24 Jun 2020 01:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Jun 2020 01:14 AM IST
सार

  • कांग्रेस महासचिव ने '48 घंटे में 28 कोरोना मरीजों की मौत' का किया था ट्वीट 
  • भाजपा नेता ने सदर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की

विज्ञापन
BJP leader complaints against Priyanka Gandhi for Corona Patient Deaths issue In Agra
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमितों की मौत पर अब सियासी जंग छिड़ गई है। जहां एक तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने में जुटी हैं, वहीं दूसरी तरफ आगरा में भारतीय जनता पार्टी के नेता ने उनके खिलाफ थाना सदर में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


तहरीर में भाजपा नेता गोविंद चाहर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस महासचिव ने ट्विटर एकाउंट पर आगरा में कोरोना से मरीजों की मृत्यु के संबंध में भ्रमित करने वाली पोस्ट की। इसका जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने भी खंडन किया है। इसलिए आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।  
विज्ञापन



भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोविंद चाहर की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्विटर एकाउंट पर वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर एक भ्रमित करने वाली पोस्ट पढ़ने के लिए मिली। इसमें 48 घंटों में भर्ती हुए 28 मरीजों की मृत्यु होना बताया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता बोले- 'जनता में दहशत बढ़ी

BJP leader complaints against Priyanka Gandhi for Corona Patient Deaths issue In Agra
पुलिस को तहरीर देते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने उक्त ट्वीट का खंडन किया है। प्रियंका के ट्वीट से आगरा की जनता में दहशत बढ़ी है। जनता पहले से ही दहशत में हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा को माफी मांगनी चाहिए। अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस संबंध में आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाए। 

भाजपा नेता गोविंद चाहर ने थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार को तहरीर की कॉपी सौंपी है। इस दौरान अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें: 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed