फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Priyanka Gandhi Vadra Another Tweet About Corona Patient Deaths In Agra

आगरा के डीएम ने प्रियंका गांधी को भेजा नोटिस, कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट कर सरकार को फिर घेरा

Wed, 24 Jun 2020 01:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Jun 2020 01:15 AM IST
सार

प्रियंका के ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारे में खलबली मची है

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Vadra Another Tweet About Corona Patient Deaths In Agra
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आगरा में 48 घंटों के भीतर 28 कोरोना मरीजों की मौत का दावा करते हुए सोमवार को जो ट्वीट किया, उस पर जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने मंगलवार सुबह नोटिस भेज दिया। इसमें प्रियंका गांधी से कहा गया है कि वो इस दावे का खंडन करें, क्योंकि यह गलत है। 
विज्ञापन

उधर, प्रियंका ने इसके बाद दो और ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कोरोना संक्रमितों की मौत के आंकड़ों पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा।
विज्ञापन



प्रियंका का ट्वीट- 48 घंटों में 28 कोरोना मरीजों की मौत, आगरा के डीएम बोले- गलत हैं आंकड़े, 24 घंटे में खंडन करिए
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने सोमवार को किए ट्वीट में कहा था कि आगरा में 48 घंटे में भर्ती हुए 28 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो गई। यूपी सरकार के लिए कितने शर्म की बात है कि इसी मॉडल का झूठा प्रचार करके सच दबाने की कोशिश की गई। इस पर डीएम ने नोटिस भेजा।

मुख्यमंत्री से पूछा यह सवाल

इसके बाद प्रियंका गांधी ने सुबह 11:02 बजे ट्वीट किया, मुख्यमंत्रीजी 48 घंटे के भीतर जनता को इसका स्पष्टीकरण दें और कोविड मरीजों की स्थिति और संख्या में की जा रही हेराफेरी पर जवाबदेही बनाएं। इस ट्वीट के साथ प्रमुख सचिव एसपी गोयल का एक पत्र भी संलग्न किया।

इसमें लिखा है कि कोविड मरीजों की मृत्यु के सीएम के सामने पेश किए जा रहे आंकड़े और वास्तविक आंकड़ों में अंतर है। इसके बाद प्रियंका ने शाम को छह बजे एक और ट्वीट किया। इसमें लिखा, मुख्यमंत्रीजी 48 घंटों के भीतर जांच रिपोर्ट जनता के सामने रखें।

सांसद चाहर का सोनिया को ट्वीट

फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने मंगलवार शाम 4:35 बजे ट्वीट किया। इसमें सोनिया गांधी से कहा गया है, आप कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष होने के नाते राहुल और प्रियंका गांधी के आचरण और भाषा को नियंत्रित करने का प्रयास करें। 

चाहर ने एक पत्र संलग्न किया है। इसमें लिखा है कि राहुल गांधी ने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की जगह अपशब्द इस्तेमाल किया है। प्रियंका गांधी ने आगरा में कोरोना मरीजों की मृत्यु के झूठे आंकड़े दिए जिनका डीएम ने खंडन किया है। आखिर में लिखा है, आप अपने पुत्र राहुल और पुत्री प्रियंका को देशहित के बारे में समझाने का प्रयास करेंगी।

प्रियंका गांधी के खिलाफ थाना सदर में तहरीर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ थाना सदर में तहरीर दी गई है। इसमें भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोविंद चाहर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस महासचिव ने ट्वीटर एकाउंट पर कोरोना से मरीजों की मृत्यु के संबंध में भ्रमित करने वाली पोस्ट की। इसलिए आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाए। 

तहरीर में कहा गया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट से आगरा की जनता में दहशत बढ़ी है। उनको माफी मांगनी चाहिए। अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed