प्रियंका का ट्वीट- 48 घंटों में 28 कोरोना मरीजों की मौत, आगरा के डीएम बोले- गलत हैं आंकड़े, 24 घंटे में खंडन करिए
- प्रियंका का ट्वीट- 48 घंटों में 28 कोरोना संक्रमितों की मौत आगरा के डीएम बोले- ये आंकड़े सही नहीं
- जिलाधिकारी ने 24 घंटे में खंडन करने को कहा
विस्तार
इसके थोड़ी देर बाद ही आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने उस खबर को गलत बताते हुए कोरोना के अब तक के संक्रमितों और मृतकों के आंकड़े जारी कर दिए। डीएम ने कहा कि 48 घंटों में 28 कोरोना मरीजों की बात गलत है। जिलाधिकारी ने 24 घंटे में खंडन करने को कहा है।
प्रियंका का ट्वीट : 48 घंटों में 28 मरे
दोपहर 3:33 बजे प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि आगरा में 48 घंटे में भर्ती हुए 28 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। यूपी सरकार के लिए कितने शर्म की बात है कि इसी मॉडल का झूठा प्रचार करके सच दबाने की कोशिश की गई।
सरकार की नो टेस्ट-नो कोरोना पॉलिसी पर सवाल उठे थे लेकिन सरकार ने उसका कोई जवाब नहीं दिया। अगर यूपी सरकार सच दबाकर कोरोना मामले में इसी तरह लापरवाही करती रही तो अंजाम बहुत घातक होने वाला है। प्रियंका ने ट्वीट के साथ एक खबर का हवाला दिया।
डीएम का ट्वीट : यह खबर असत्य है
पिछले 48 घंटों में 28 कोरोना मरीजों की मृत्यु की खबर असत्य है। इसके बाद डीएम ने एक और ट्वीट कर पिछले पांच दिनों के सैंपलिंग के आंकड़े दिए। 21 जून को 238, 20 को 272, 19 को 307, 18 को 295, 17 को 308 सैंपल लिए गए।
संबंधित खबर: आगरा में 28 कोरोना संक्रमितों की मौत के पीछे लापरवाही की आशंका, होगी जांच
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने अपील करते हुए कहा कि सभी से प्रार्थना है कि वे देखें कि आइसोलेशन वार्ड में किस तरह हमारे कोरोना योद्धा दिन रात काम कर रहे हैं। हमें उन्हें प्रेरित करना चाहिए।
आगरा के जिलाधिकारी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पत्र लिखकर उनके 22 जून के ट्वीट का 24 घंटे में खंडन करने को कहा है। डीएम ने पत्र में कहा है-पिछले 109 दिन में आगरा में काविड-19 के 1,139 केस आए हैं, 79 मरीज़ों की मौत हुई है। पिछले 48 घंटे में 28 लोगों की मृत्यु की सूचना असत्य एवं निराधार है।
@priyankagandhi@UPGovt @PrabhuNs_ pic.twitter.com/VZAK4cVME7
— District Magistrate Agra (@OfficeOfDMAgra) June 23, 2020