फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bike raider died by bus hit

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 14 Apr 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
bike raider died by bus hit
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के गांव बहोरनपुर के निकट एक बाइक सवार को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बस को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत का शिकार मुनीश ( 45 ) निवासी नगला आशानंद हुआ। वह बाइक से अपने गांव आशानंद जा रहा था। जब वह मोहनपुर के निकट पहुंचा तो, बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे की सूचना उसके परिजन को दी गई। उसकी मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed