{"_id":"60a947198ebc3e29be289028","slug":"bdo-will-be-present-in-blocks-according-to-roster-mainpuri-news-agr4928765189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉकों में रोस्टर के अनुसार उपस्थित रहेंगे बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉकों में रोस्टर के अनुसार उपस्थित रहेंगे बीडीओ
विज्ञापन
मैनपुरी। ब्लॉकों में विकास कार्यों को संपादित करने के लिए बीडीओ की उपस्थिति का रोस्टर जारी किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि चार बीडीओ को दो-दो ब्लॉकों का चार्ज दिया गया है। रोस्टर के अनुसार बीडीओ ब्लॉकों में उपस्थित होंगे। शुक्रवार को जिला विकास अधिकारी ने रोस्टर जारी कर दिया है।
मैनपुरी में कुल नौ ब्लॉक हैं। खंड विकास अधिकारियों की कमी के चलते चार बीडीओ को दो-दो ब्लॉकों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके चलते दोनों ब्लॉकों के कार्य समय से संपादित हों और बीडीओ की उपस्थित बनी रहे इसके लिए जिला विकास अधिकारी पीके राय ने रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के दिनों को दो भागों में बांटा गया गया है।
प्रथम भाग में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शामिल किया गया है। इन दिनों में बीडीओ धीरेंद्र कुमार ब्लॉक सुल्तानगंज में, बीडीओ स्वाती सिंह जागीर ब्लॉक में, बीडीओ जितेंद्र कुमार घिरोर ब्लॉक में और बीडीओ प्रहलादर सिंह बरनाहल ब्लॉक में उपस्थित रहेंगे। वहीं दूसरे भाग में मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इन दिनों में बीडीओ धीरेंद्र कुमार किशनी ब्लॉक में, बीडीओ स्वाति सिंह मैनपुरी ब्लॉक में, बीडीओ जितेंद्र कुमार कुरावली ब्लॉक में और बीडीओ प्रहलाद सिंह करहल ब्लॉक में उपस्थित रहेंगे। बीडीओ विमला देवी के पास केवल बेवर का ही कार्यभार होने के चलते वे सभी दिवसों में ब्लॉक कार्यालय पर उपस्थित रहेंगे। सभी बीडीओ को रोस्टर का पालन करने के लिए आदेशित किया गया है।