{"_id":"5f3932248ebc3e3cfc6c4136","slug":"barish-mainpuri-news-agr4549778157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर बाद हुई बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर बाद हुई बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
विज्ञापन
शहर में बारिश से होकर गुजरते वाहन
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम का पूर्वानुमान इस बार सटीक बैठा। पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को भी बारिश हुई। दोपहर बाद हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। फसलों के लिए भी बारिश फायदेमंद साबित होगी।
शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहने से तेज धूप रही। इसके चलते अधिकतम तापमान दोनों ही दिन 33 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी से परेशान लोग किसी तरह राहत पाने की कोशिश करते रहे। रविवार को भी दिन में जहां गर्मी रही तो वहीं दोपहर बाद तीन बजे के करीब अचानक मौसम बदल गया। हवा के साथ आसमान में बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। तापमान भी तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 30 पर आ गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा ने 12 से 16 अगस्त के बीच जिले में अच्छी बारिश की संभावना जताई थी। इसके बाद 14 और 15 अगस्त को छोड़कर बाकी सभी दिन बारिश हुई।
किसान भी हैं खुश
लगातार हो रही बारिश से किसान भी खुश हैं। इसका एक विशेष कारण जिले में बड़े पैमाने पर धान की खेती होना है। धान की फसल में सिंचाई के लिए अधिक पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे में बारिश से ही फसल बेहतर हो सकती है। रविवार को हुई बारिश ने भी धान को फायदा पहुंचाया।