{"_id":"60aaa4e9de5de86819505484","slug":"banke-bihari-temple-pujaris-abused-and-beat-up-policeman-in-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों ने गाली-गलौज कर पुलिसकर्मी को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों ने गाली-गलौज कर पुलिसकर्मी को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार
Mon, 24 May 2021 12:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 24 May 2021 12:24 AM IST
सार
वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी पुलिस चौकी से लौट रहे सिपाही के साथ परिक्रमा मार्ग पर मारपीट की गई। बांकेबिहारी मंदिर के पांच सेवायतों पर आरोप है। इनके खिलाफ रिपोर्ट की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थनगरी वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों ने रविवार को एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर दी। घटना परिक्रमा मार्ग पर हुई, जब सिपाही श्रीबांकेबिहारी चौकी से अपने कपड़े लेकर लौट रहा था। सिपाही की तहरीर पर बांकेबिहारी मंदिर के पांच सेवायतों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
थाना रिफाइनरी में तैनात सिपाही होराम सिंह बिहारीजी चौकी पर रखे बक्से से कपड़े निकालने के बाद लौट रहा था। परिक्रमा मार्ग पर नामजद सेवायतों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट कर दी। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इन नामजदों में से राजेश उर्फ राकेश निवासी पत्थरपुरा तांगा स्टैंड को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
कोतवाल शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि सिपाही से मारपीट में नैन गोस्वामी निवासी बिहारीजी मंदिर गेट 2 के सामने, राजेश उर्फ राकेश निवासी पत्थरपुरा तांगा स्टैंड, मोंटू उर्फ शोभित गोस्वामी निवासी पुरोहित पाड़ा बिहारीपुरा, खोनी गोस्वामी निवासी पुरोहित पाड़ा बिहारीपुरा और गजेंद्र को नामजद किया गया। इनमें से एक पकड़ लिया है। जल्द ही चारों आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। ये सभी बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत हैं।
विज्ञापन
पुलिस-सेवायतों ने किए श्रीबांकेबिहारी के दर्शन, आम भक्त लौटे
वृंदावन में मोहिनी एकादशी पर रविवार को श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए भक्त ठाकुरजी के द्वार तक पहुंचे। कोरोना कर्फ्यू में आम भक्तों के लिए दर्शन बंद होने के कारण लोग मंदिर की देहरी पर सिर झुकाकर वापस हो लिए। मंदिर में सेवायत परिवारों के साथ पुलिस कर्मियों ने ठाकुरजी के दर्शन का लाभ उठाया।
मोहिनी एकादशी पर ठाकुरजी के दर्शन की लालसा लिए अनेक भक्त श्रीबांकेबिहारी मंदिर तक पहुंचे। बाहरी लोगों के साथ मंदिर तक पहुंचने वालों में स्थानीय लोगों की संख्या अधिक रही। लेकिन दर्शन की अभिलाषा पूरा न होने पर आम भक्त मंदिर की देहरी पर सिर झुकाकर वापस हो लिए। इसके चलते रविवार को प्रात: नौ बजे के बाद सन्नाटा रहा। हालांकि मंदिर के सेवायत परिवार और पुलिस बल ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन का लाभ उठाया।