फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto driver's wife gave birth to four children condition critical

Agra: ऑटो चालक की पत्नी ने दिया चार बच्चों को जन्म, पहले से है तीन बच्चों की मां

Mon, 27 Jun 2022 11:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 11:31 PM IST
सार

प्रीमेच्योर डिलीवरी की वजह से जन्म लेने वाले चोरों बच्चों की हालत गंभीर है। इनको नवजात सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Auto driver's wife gave birth to four children condition critical
ऑटो चालक की पत्नी ने दिया चार बच्चों को जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में  यमुना पार स्थित प्रकाश नगर के ऑटो चालक की पत्नी ने सोमवार को चार बच्चों को जन्म दिया है। चारों बच्चों की हालत गंभीर है। इनको नवजात सघन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि प्रकाश नगर के मनोज कुमार की पत्नी खुशबू ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इसमें एक बेटा और तीन बेटियां हैं।  लड़के का वजन एक किलोग्राम है। तीन लड़कियों का वजन क्रमशः 900 ग्राम, 700 ग्राम और 600 ग्राम है।
विज्ञापन


डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि प्रीमेच्योर डिलीवरी होने के कारण इनका पूर्ण विकास नहीं हुआ। ऐसे में इनको नवजात सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।  शिशुओं के पिता मनोज कुमार ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। पत्नी के प्रसव पीड़ा होने पर यमुनापार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां अल्ट्रासाउंड कराने पर डॉक्टर ने गर्भ में चार बच्चे बताए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस पर तीन डॉक्टरों के पैनल ने प्रसव कराया। मनोज कुमार ने बताया कि  तीन बेटियां पहले से हैं। डॉक्टरों ने चारों बच्चों के लालन-पालन के लिए आर्थिक सहयोग करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed