Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ATM will be operational soon at railway junction, preparations underway

Agra News: रेलवे जंक्शन पर शीघ्र चालू होगा एटीएम, चल रहीं तैयारियां

Wed, 25 Oct 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 25 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
ATM will be operational soon at railway junction, preparations underway
कासगंज। रेलवे जंक्शन पर अब यात्रियों को एटीएम के माध्यम से धन निकासी की सुविधा उपलब्ध होगी। एटीएम की स्थापना का कार्य रेलवे जंक्शन पर चल रहा है। एटीएम मशीन भी पहुंच चुकी है। 15 नवंबर से इसके शुरू होने की उम्मीद है। धन निकासी के लिए जरूरतमंद यात्रियों को जंक्शन के बाहर एटीएम पर जाना होता था, लेकिन अब उन्हें इस भागदौड़ से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1 के मुख्य द्वार के पास एटीएम लगाया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यह सुविधा रेलवे जंक्शन पर शुरू करने की कवायद चल रही है। 35 करोड़ रुपये की लागत से जंक्शन पर पुनर्निर्माण का कार्य हो रहा है। अन्य यात्री सुविधाएं भी निकट भविष्य में बढ़ेंगी। सभी एटीएम कार्डों के माध्यम से 4000 रुपये की धनराशि की निकासी की जाएगी। तमाम यात्री कई बार जेब कटी व अन्य घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में एटीएम होने पर उन्हें विषम परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


वर्जन
- जंक्शन पर एटीएम की व्यवस्था शीघ्र शुरू की जाएगी। एटीएम मशीन आ चुकी है। शीघ्र ही स्थापना का कार्य शुरू हो जाएगा। 15 नवंबर तक संचालन शुरू करने की कोशिश है- मनोज शर्मा, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed