फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   asra awas

कुछ आवासों में किराएदार तो कुछ में लटके मिले ताले

Fri, 21 Aug 2020 02:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
asra awas
मैनपुरी। जरूरतमंदों के लिए करहल रोड पर बनाए गए आसरा आवासों में भी गड़बड़ी सामने आई है। कई ऐसे आवास पाए गए हैं, जिनमें या तो किराएदार रह रहे हैं, या फिर उनमें ताले लटके हुए हैं। बंद आवास किनके नाम आवंटित हुए इस संबंध में पास के आवासों में रहने वाले लोग भी जानकारी नहीं दे सके हैं।
विज्ञापन

डूडा विभाग चिह्नित किए गए आवासों के लिए नोटिस तैयार करा रहा है। आसरा आवास में 33 ब्लॉक में बनाए गए 396 आवासों में पात्रता के आधार पर आवास विहीन गरीब लोगों को आवास आवंटित किए गए हैं। गड़बड़ी की शिकायत के बाद प्रशासन ने आवासों का भौतिक सत्यापन कराया है। जांच में कुल 87 आवासों में गड़बड़ी मिली है। इनमें 30 आवासों में ताले लटके हुए हैं जबकि 57 में किराएदार रहने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

नोटिस देने की चल रही तैयारी
आसरा आवासों को किराए पर उठाने और ताला बंद रहने की बात सामने आने पर डूडा विभाग चिह्नित किए गए आवासों के लिए नोटिस देने की तैयारी कर रहा है। आसरा आवास के आवंटी के नाम जारी किए जाने वाले नोटिस में आवास में ताला बंद रहने अथवा किराए पर उठाए जाने के संबंध में जवाब मांगा जाएगा। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर आवंटन निरस्त तक करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांशीराम आवासों में मिल चुकी धांधली
कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत, आजाद नगर में सत्यापन में 527 आवासों में किराएदार अथवा ताले बंद मिले थे। 527 आवासों के आवंटियों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया। जवाब मिलने के बाद विभाग अब इन आवासों के बारे में उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार कर रहा है।

आसरा आवासों का भौतिक सत्यापन कराने के बाद बंद आवासों तथा किराएदार होने की बात सामने आने पर आवंटियों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा जाएगा। आवंटियों के जवाब मिलने के बाद आवंटित आवास निरस्त तक करने की कार्रवाई की जाएगी।
आरके सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed