फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   asif kept drowning friends kept having fun video of death in swimming pool goes viral

वो डूबता रहा, दोस्त करते रहे मस्ती: स्विमिंग पूल में युवक की मौत, दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल

Sun, 21 May 2023 01:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 May 2023 01:20 PM IST
सार

युवक रात को स्वीमिंग पूल में दोस्त के साथ नहाने के लिए गया था। वहां नहाते समय वह डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
asif kept drowning friends kept having fun video of death in swimming pool goes viral
स्वीमिंग पूल में नहाते हुआ युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज के धांधूपुरा स्थित एसआरएस वंडर पार्क में स्वीमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत हो गई। हादसा नहाते समय हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंच गए। संचालक फरार है।  घटना का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें मृतक आसिफ घटना से पहले स्विमिंग पूल में नहाते हुए नजर आ रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन

सीसीटीवी में घटना हुई कैद 

एसआरएस वंडर पार्क में स्वीमिंग पूल में नहाते समय ताजनगरी निवासी आसिफ (35) पुत्र आबिद हुसैन की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए गया था। इस घटना का सीसीटीवी  सामने आया है, जिसमें वह गहरे पानी में डूबते हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान स्विमिंग पूल के पास काफी संख्या में युवक भी खड़े हुए हैं। मगर, उनकी नजर नहीं जा पाती है। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह का कहना है कि वीडियो सामने आया है। परिवारीजन ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें - Rajiv Gandhi Death Anniversary: आगरा में रात को राजीव गांधी ने की थी चुनावी जनसभा, पांच दिन बाद हो गई थी हत्या
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed