फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajiv Gandhi held an election rally in Agra at night was murdered five days later

Rajiv Gandhi Death Anniversary: आगरा में रात को राजीव गांधी ने की थी चुनावी जनसभा, पांच दिन बाद हो गई थी हत्या

Sun, 21 May 2023 06:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 May 2023 06:35 AM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का आगरा  से गहरा नाता रहा है। वे 1991 में 21 मई को श्रीपेरंबदूर में हत्या से पांच दिन पहले 16 मई को आगरा में रामलीला मैदान आए थे। रात में उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया था।

विज्ञापन
Rajiv Gandhi held an election rally in Agra at night was murdered five days later
राजीव गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में करीब 33 साल पहले 1990 में देश भर में चर्चित हुए पनवारी कांड के पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आगरा आए थे। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि रविवार (21 मई) को है। उनका आगरा से जुड़ाव कांग्रेसियों के जेहन में अब तक ताजा है। पनवारी कांड में वह पत्नी सोनिया गांधी के साथ यहां आए थे। राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर वह ट्रेन से पहुंचे थे। यहां से हजारों समर्थकों की भीड़ में वह जीप पर सवार होकर पनवारी कांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे। उनके दर्द सुने और जख्मों पर मरहम भी लगाया।

विज्ञापन

हत्या से 5 दिन पहले भी आए थे पूर्व प्रधानमंत्री

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से जुड़ी यादों को कांग्रेस नेता भारत भूषण गप्पी ने साझा किया। उन्होंने बताया कि 1991 में 21 मई को श्रीपेरंबदूर में हत्या से 5 दिन पहले 16 मई को वह आगरा में रामलीला मैदान आए थे। रात में उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। एटा, भिंड की चुनावी जनसभाओं का कार्यक्रम आगरा के साथ ही लगा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर हो गए थे लापरवाह

पूर्व शहर अध्यक्ष राम टंडन के मुताबिक रात 9 बजे वह रामलीला मैदान आए और चुनावी वादे किए थे। इसके 5 दिन बाद ही उनकी हत्या कर दी गई। इस सभा की कवरेज करने वाले विजय गोयल बताते हैं कि राजीव गांधी अपनी सुरक्षा को लेकर लापरवाह हो गए थे। उन्होंने रामलीला मैदान में सुरक्षा के लिए बनाई गई डी में कार्यकर्ताओं और लोगों को बुला लिया था। इसके बाद वो जनता के साथ भीड़ में भी चले गए थे।

 

विज्ञापन

तीन बार आगरा आए राजीव

कांग्रेस नेता सुमित विभव के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी सबसे पहले 1982 में कांग्रेस महासचिव के तौर पर आगरा आए थे। तब उन्होंने आगरा काॅलेज के छात्रों के आंदोलन के दौरान संबोधन किया था। तब युवा आगरा में टेलीविजन की मांग उठा रहे थे, जिस पर उन्होंने टीवी सेंटर के लिए वादा किया। इसके बाद वह 1990 में पनवारी कांड में और फिर मई 1991 में चुनावी सभा में आए थे। इस सभा में उन्होंने आगरा को अपना घर बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed