{"_id":"5b1ff8a34f1c1b214d8b6000","slug":"army-jawan-naresh-yadav-won-gold-medal-in-hurdle-race","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवान नरेश यादव ने बनाया 'स्वर्णिम' रिकॉर्ड, घर पर लगा बधाइयों का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवान नरेश यादव ने बनाया 'स्वर्णिम' रिकॉर्ड, घर पर लगा बधाइयों का तांता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
एथलीट नरेश यादव- फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के रहने वाले सेना में हवलदार नरेश यादज ने 110 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्णिम रिकॉर्ड बनाया है। 10 जून को हुई चंडीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नरेश यादव ने 14.55 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता।
इसके साथ ही उन्होंने 14.88 सेकंड का अपना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। नरेश की इस उपलब्धि पर घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। बाह के कलींजर गांव के नाथूराम यादव और पुष्पा यादव के बेटे नरेश यादव सेना में खेल कोटे से हवलदार हैं।
10 जून को स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स चंडीगढ़ के मैदान पर हुई स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नरेश यादव ने 110 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण पदक जीत कर 26 से 29 जून तक गुवाहाटी में होने वाली सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप का टिकट हासिल कर लिया है।

दिल्ली स्टेट में भी जीत चुके हैं गोल्ड
पिछले साल नरेश यादव ने अगस्त में दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 110 मीटर की बाधा दौड़ 14.28 सेकंड में पूरी कर न सिर्फ गोल्ड मेडल जीता बल्कि नया रिकार्ड भी अपने नाम किया था।
पंजाब के रंधावा ने 1998 में 14.60 सेकेंड का रिकार्ड बनाया था। पिछले साल अक्टूबर में हुए नार्थ जोन नेशनल गेम्स तरनतारन पंजाब में सिल्वर मेडल से नरेश यादव को संतोष करना पड़ा था।
इससे पहले 2015 में इलाहाबाद में हुए यूपी स्टेट गेम्स में नरेश यादव ने स्वर्ण पदक जीता था। तब खेल कोटे में सिपाही की नौकरी मिली थी। जिसे छोड़ कर उन्होंने दिल्ली का रुख किया था।
बाद में सेना ने अर्टलरी सेंटर हैदराबाद में हवलदार के पद पर नियुक्त किया है। उनके माता-पिता का कहना है कि उन्हें तो उस दिन का इंतजार है, जब उनका बेटा विदेशी धरती पर स्वर्ण पदक जीतेगा।