{"_id":"5b1fecb24f1c1bb16e8b77a2","slug":"amar-ujala-foundation-will-held-blood-donation-camp-on-june-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन लगाएगा रक्तदान शिविर, इस पुण्य कार्य का बनें हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन लगाएगा रक्तदान शिविर, इस पुण्य कार्य का बनें हिस्सा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 12 Jun 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
14 जून को लगेगा रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर 14 जून को सुबह नौ बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में किया जाएगा।
इस शिविर में 18 से 60 आयु वर्ग का हरेक स्वस्थ्य व्यक्ति स्वैच्छिक रक्तदान कर सकता है। रक्तदान पुण्य का कार्य है। दुर्घटना का शिकार या गंभीर रूप से बीमार मरीज को नया जीवन दिया जा सकता है।
शिविर में जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली की फेडरेशन अधिकारी सरिता मित्तल ने भी ग्रुप की सदस्याओं से प्रतिभाग करने की अपील की। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी ने भी रक्तदान करने के लिए कहा है।

माथुर वैश्य युवा संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, समाजसेवी और एसए ब्लड डोनर क्लब के अध्यक्ष अमित गुप्ता, लोक कल्याण समिति के सचिव सत्येंद्र जैन सौली ने भी लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरुक किया।
कल्पतरु संस्था के राजेश गुप्ता शिकोहाबाद ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह लोगों की जिंदगी बचाने के काम आता है। ब्लड बैंक की काउंसलर आरती सिसौदिया ने कहा है कि रक्तदान 18 से 60 आयु वर्ग का हरेक स्वस्थ्य व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
उन्होंने कहा कि यह रक्त दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए आपातकालीन स्थिति में कार्य आता है। कैंप में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को कार्ड प्रदान किए जाएंगे। जो तीन माह तक अपनी इच्छानुसार जरूरतमंद को रक्त दिला सकते हैं।