{"_id":"61a0e59476fec95c286876e2","slug":"alleged-manipulation-of-tender-process-contractors-demonstrated-mainpuri-news-agr5158752198","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर का आरोप, ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर का आरोप, ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पंचायत घिरोर द्वारा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत टेंडर प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए ठेकेदारों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रक्रिया में बदलाव कर रहे हैं। वहीं ईओ की ओर से दो ठेकेदारों के खिलाफ बिना धनराशि जमा कराए रसीद कटवाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है।
नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को टेंडर प्रकिया होनी थी। जिसको लेकर कई ठेकेदारों ने निविदाएं खरीदीं। शाम करीब तीन बजे टेंडर खुलने थे। लेकिन उस से पूर्व ही अधिशासी अधिकारी ने वहां आकर टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने की घोषणा कर दी। इस के बाद ठेकेदार आक्रोशित हो गए और कार्यालय पर ही प्रदर्शन किया। ठेकेदार ब्रजेश चौहान ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा। इसमें कहा कि ईओ नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, टेंडर प्रक्रिया मैनुअल कराकर रहे हैं।
ठेकेदार गौरव का कहना है कि ईओ मनमाने ढंग से टेंडर करना चाहते हैं। उनके द्वारा जमानत धनराशि दी गई लेकिन ईओ ने धनराशि लेने से मना कर दिया। सुनील मिश्रा ने बताया कि जिन्हें टेंडर देना चाहते हैं। उन लोगों ने समय से प्रक्रिया पूरी नहीं की। इसलिए उन लोगों की धनराशि भी नहीं ली और प्रक्रिया को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
वहीं इस हंगामे के बीच ईओ नीलाव शाल्या की ओर से थाने में तहरीर दी गई। इसमें दो ठेकेदारों पर आरोप लगाए। बताया कि पंचायत कार्यालय पर दोनों लोगों ने जमानत धनराशि 3.86 लाख रुपये की रसीद कटवाई, लेकिन रसीद लेने के बाद धनराशि दिए बगैर ही चले गए। इसके चलते कार्यालय में निविदाएं खुलने में देरी हुई।