फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra New IG Naveen Arora And Muniraj Become Ssp

पंचायत चुनाव से पहले बदलाव: नवीन अरोरा बने आगरा रेंज के आईजी, मुनिराज जी एसएसपी

Sat, 27 Mar 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 27 Mar 2021 12:10 AM IST
सार

  • एडीजी रेंज ए. सतीश गणेश वाराणसी के पहले पुलिस कमिश्नर तो एसएसपी बबलू कुमार को एसपी एटीएस बनाया

विज्ञापन
Agra New IG Naveen Arora And Muniraj Become Ssp
एसएसपी मुनिराज जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पंचायत चुनाव से पहले शासन ने आगरा के एडीजी रेंज ए. सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार का तबादला कर दिया। नवीन अरोरा को आईजी रेंज और मुनिराज जी को एसएसपी बनाया गया है। एडीजी ए सतीश गणेश को वाराणसी का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। एसएसपी बबलू कुमार एसपी एटीएस, लखनऊ बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


नवागत आईजी रेंज नवीन अरोरा 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी है। वह मूलरूप से बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के रहने वाले हैं। वह आगरा में एसएसपी रह चुके हैं। उस समय अपहरण की घटनाएं अधिक होती थीं। तब उन्होंने अपहरण करने वाले बदमाशों पर लगाम लगाई थी। बदमाशों के एनकाउंटर हुए थे। नवीन अरोरा अभी संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ के पद पर तैनात थे। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद में सीएए बवाल के दौरान ए सतीश गणेश ने संभाला था मोर्चा 
वाराणसी के पुलिस कमिश्नर बनाए गए ए. सतीश गणेश वर्ष 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मंटोला में दो जुलाई 2019 को बवाल हुआ था। इस बवाल के बाद ही वह बतौर आगरा रेंज के आईजी बनाए गए थे। इस बवाल के बाद आगरा में कई घटनाएं सामने आईं। फिरोजाबाद में सीएए के बवाल के समय ए सतीश गणेश ने ही मोर्चा संभाला था। कई दिन फिरोजाबाद में कैंप किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आगरा में बड़े हत्याकांड से लेकर बैंक डकैती की घटनाओं पर नजर रखी। टीमों को दिशा-निर्देश दिए। फिरोजाबाद के अधिवक्ता अकरम अंसारी की सकुशल बरामदगी में भी अहम भूमिका निभाई थी। वह अक्सर टीम का उत्साहवर्द्धन करते थे। मथुरा में भी कई घटनाओं पर उनकी नजर रही। पीड़ितों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई कराते थे। रेंज के जिलों के अधिकारियों में समन्वय काफी अच्छा रहता था। 

बबलू कुमार ने तिहरे हत्याकांड से लेकर बैंक डकैती का कराया खुलासा 
मंटोला में बवाल के बाद दो जुलाई 2019 को बबलू कुमार को एसएसपी आगरा बनाया गया था। एसएसपी बबलू कुमार ने न सिर्फ अपराध पर लगाम लगाई, बल्कि लोगों की शिकायतों के निस्तारण में भी तेजी आई। तिहरे हत्याकांड से लेकर बैंक डकैती तक का खुलासा किया। 

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नगला किशन लाल में हुए तिहरे हत्याकांड का खुलासा चंद घंटों में कर दिया था। इसके अलावा फिरोजाबाद के अधिवक्ता अकरम अंसारी अपहरण कांड में बदमाशों को पकड़ा। बैंक डकैती का खुलासा किया। एसएन मेडिकल कॉलेज की डॉ. योगिता गौतम हत्याकांड के आरोपी को पकड़ा। 

कमला नगर में महिला चिकित्सक की हत्या का खुलासा कुछ ही घंटों में कर दिया था। किसान आंदोलन के दौरान आगरा में कोई हंगामा नहीं हुआ। सीएए के विरोध के दौरान भी कोई प्रदर्शन नहीं हुआ। हाल में गैलाना में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का 36 घंटे में खुलासा किया। उन्होंने खनन माफियाओं के खिलाफ भी कार्रवाई कराई। 

मुनिराज जी ने अलीगढ़ में अपहृत चिकित्सक की कराई थी सकुशल बरामदगी 
नवागत एसएसपी मुनिराज जी मूलरूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं। अलीगढ़ में तैनात थे। वह 2009 बैच के आईपीएस हैं। अलीगढ़ से पहले वो बरेली में एसएसपी थे। 20 फरवरी 2020 को अलीगढ़ में तैनाती मिली थी। तब सीएए-एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहे थे। तै

नाती के अगले दिन ही ऊपर कोट कोतवाली के सामने बवाल हो गया था। तब एसएसपी मुनिराज जी ने इस पर तीन घंटे में नियंत्रण पा लिया था। इसके बाद भी कई बवाल पर काबू पाया। अपराधी विनोद जाट के खिलाफ कार्रवाई कराई थी। फरवरी में एक चिकित्सक का अपहरण हुआ था। उसमें अपहृत की बरामदगी कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed