फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra may have praposal of smart city

स्मार्ट सिटी: केंद्र को सौंपा प्रस्ताव शहर को मिल सकती है सौगात

Wed, 16 Dec 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला आगरा
ब्यूरो,अमर उजाला आगरा Updated Wed, 16 Dec 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
agra may have praposal of smart city
स्मार्ट सिटी के लिए तैयार प्रस्ताव सोमवार को केंद्र सरकार को सौंप दिया गया। अब दिल्ली में देशभर से आए 98 देशों के प्रस्तावों पर मंथन शुरू होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल के पहले महीने में स्मार्ट सिटी के लिए चयनित शहरों की पहली सूची जारी हो सकती है। इसी के साथ ही कंसल्टेंट कंपनी का भी काम खत्म हो गया है। कंपनी के सदस्यों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि केंद्र सरकार देश के सौ शहरों को स्मार्ट बनाना चाहती है। इसके लिए कई महीने पहले इन शहरों का चयन भी कर लिया गया था। अपना शहर भी इनमें एक था। इसके लिए अपने शहर का प्रस्ताव तैयार करने के लिए अरबन मैनेजमेंट सेंटर को जिम्मेदारी दी गई थी। शहरवासियों द्वारा की गई वोटिंग और सुझावों के आधार पर प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया गया। सोमवार को कंसल्टेंट कंपनी के अधिकारियों ने दिल्ली स्थित शहरी विकास मंत्रालय में प्रस्ताव को सौंप दिया। कंपनी के अधिकारियों की मानें तो जनवरी के आखिर में देश के पहले 20 स्मार्ट शहरों की सूची जारी हो सकती है। शहरवासियों ने जिस तरह से वोटिंग और सुझावों में जनसहभागिता की है, उसके आधार पर शहर को पहले सूची में मौका मिल सकता है। इधर, प्रस्ताव सौंपने के साथ ही कंपनी का काम भी खत्म हो गया है। अब यदि पहली सूची में अपने शहर का नाम आता है तो प्रस्तावों को विस्तृत रूप से तैयार करने के लिए दूसरी कंपनी का चयन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed