फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra artist theater is everything, Have done more than a hundred plays

आगरा के इस कलाकार की थियेटर है जान, सौ से अधिक में कर चुके हैं काम

Sun, 26 Aug 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 26 Aug 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
Agra artist theater is everything, Have done more than a hundred plays
सांकेतिक तस्वीर

थियेटर की दुनिया का एक कलाकार आगरा का नाम रोशन कर रहा है। अभिनय के अलावा, नाट्य निर्देशन और पटकथा लेखन में भी इस कलाकार को महारथ हासिल है। मंचीय नाटकों के इस महारथी का नाम है डिंपी मिश्रा। डिंपी मिश्रा अपने 18 साल के सफर में 100 से अधिक नाटकों में अभिनय और निर्देशन कर चुके हैं। आगरा के अलावा दिल्ली, मुंबई, पूना, लखनऊ  सहित देश के तमाम शहरों में उन्होंने नाटकों का मंचन किया है। डिंपी मिश्रा क कहना है कि अभिनय मेरी जिंदगी का हिस्सा है। थियेटर मुझे सुकून देता है। इससे मेरी जिंदगी में नई ऊर्जा का संचार होता है।

विज्ञापन


लंगड़े की चौकी के रहने वाले डिंपी ने भारतीय नाट्य एकेडमी, लखनऊ से ड्रामेटिक आर्ट्स में दो साल का पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद फिल्म एंड टेलीविजन  इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पूना से उन्मुखीकरण पाठ्यक्रम किया। संजय दत्त अभिनीत फिल्म भूमि में डिंपी ने मुख्य जांच अधिकारी का किरदार निभाया है। वर्तमान में वह रंगलोक सांस्कृतिक संस्थान के निदेशक हैं। इस संस्थान के पांच छात्र भारतेंदु नाट्य अकेडमी और दो छात्र मध्य प्रदेश स्कूल ऑफ ड्रामा, भोपाल में अभिनय का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन


डिंपी मिश्रा सैंया भये कोतवाल, जात ही पूछो साधु की, इन्ना की आवाज, खारकू सिंह की नाक, दो बूंद पसीना, आजादी के बाद, अंधेर नगरी, होली, कोर्ट मार्शल, निहार छूटा जाए, दूसरे सपने, श्याम रंग, दूत वाक्याम, दफन करो, ये आदमी-ये चूहे, मैं भी पढ़ूंगा, मीरा, लकीरें, वीरांगना, बेहतर है मौत, लाजो जी, आपकी सोनिया, नजीर शाह फकीर, किस्सा एक अजनबी का, बड़े भाईसाहब, चक्कर चलाइये घनचक्कर, पासा, मातादीन चांद पर नाटकों में किरदार निभाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नाटकों का किया निर्देशन

गिरगिट, गधा, टोपियों का बाजार, रिफंड, ऑपरेशन भारत, अंधेर नगरी, आगरा बोलता है, रसावतार, कृष्णा, औरतें, मैं भी पढ़ूंगा, बाबी की कहानी, अब हम आजाद हैं, नए समाज का निर्माण, चार किस्से चौपाल के, जरा हट के-जरा बच के, मीरा, होली, लल्लू लाल कौ रुपैय्या, प्लेटफार्म, रामलीला, मातादीन चांद पर, औरतें, द ब्लांड, बुरी द डैड, जात ही पूछो साधू की, श्याम रंग, रंगभूमि, लेजरांस एंड हिज बिलव्ड, लाइट आउट, हिलेना का हसबैंड, ताजमहल का टेंडर और जब शहर हमारा सोता है का निर्देशन किया।

इन नाटकों में दिया संगीत निर्देशन

कफन, सद्गति, खुदाई फौजदार, अंधेर नगरी, चौपाल, धूसर सपने, जैसा मुंह, वैसा तमाचा, उरु भंगम, कब तक पुकारुं, मध्यम वियोग।

नस-नस में है अभिनय

थियेटर एक्टर डिंपी मिश्रा के पिता राजेंद्र प्रसाद मिश्रा और मां रामेश्वरी मिश्रा का कहना है कि आइने के सामने खड़े होकर अभिनय करने की  आदत उनमें बचपन से ही थी। बोले, डिंपी की नस-नस में अभिनय है। एक दिन भी ऐसा नहीं जाता, जिस दिन वह किसी न किसी किरदार के अभिनय का अभ्यास नहीं करता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed