{"_id":"5fb566308ebc3e9ba81b1497","slug":"accident-tundla-news-agr468453535","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता से कोचिंग की फीस लेकर लौट रहे बाइक सवार छात्र को डंफर ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता से कोचिंग की फीस लेकर लौट रहे बाइक सवार छात्र को डंफर ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
मृतक ललतेश का फाइल फोटो
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। एटा रोड से आलमपुर जाने वाले मार्ग पर बुधवार सुबह बाइक सवार छात्र को डंफर ने रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने पिता से कोचिंग की फीस लेकर लौट रहा था। घटना की जानकारी पर आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव सरायनूरमहल निवासी ललितेश यादव (20) पुत्र सुरेश यादव बुधवार सुबह आठ बजे करीब बसई रोड के पीछे स्थित मुर्गी फार्म पर अपने पिता के पास गया था। कोचिंग की फीस जमा करने के लिए वह पिता से पैसे लेकर बाइक से लौट रहा था। आशीर्वाद पैलेस के सामने तेज गति से आ रहे डंफर ने ललितेश की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ललितेश की मौके पर ही मौत हो गई।
इधर, हादसे के बाद चालक डंफर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार वर्मा और पचोखरा थाना अध्यक्ष संजय सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाबुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि हादसे के बाद चालक फरार हो गया है। गिट्टी के डंफर को जब्त कर लिया। जल्द चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।