{"_id":"3-59288","slug":"Agra-59288-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरईएस के अधिशासी अभियंता निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरईएस के अधिशासी अभियंता निलंबित
Agra
Updated Tue, 14 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। राम मनोहर लोहिया समग्र विकास योजना में चयनित खंदौली ब्लॉक के पेसई गांव में घटिया निर्माण कराने के मामले में एक अधिशासी अभियंता पर गाज गिर गई है।
डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अंतर्गत आगरा के खंदौली ब्लॉक के लोहिया ग्राम पेसई में नाली और खड़ंजे के निर्माण को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इस पर छह मई को मंत्री रामसकल गुर्जर ने गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण किया था। जांच में पाया गया कि निर्माण कार्र्यों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। ग्रामीणों ने और भी कई शिकायतें कीं। इस पर मंत्री ने आरईएस के अधिशासी अभियंता महेश्वर सिंह से स्पष्टीकरण तलब किया था। मामले की रिपोर्ट पर शासन ने महेश्वर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्य अभियंता (पश्चिमी क्षेत्र) ग्रामीण अभियंत्रण विभाग लखनऊ से संबद्ध किया है।