{"_id":"5a297ff14f1c1b193e8b7429","slug":"91512669169-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोंगी बाबा ने मासूम से की हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोंगी बाबा ने मासूम से की हैवानियत
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। एक ढोंगी बाबा ने मानवता को शर्मसार किया। बाबा ने दो दिन पूर्व बालिका से हैवानियत की। दो दिन बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व बाबा फरार हो गया। आरोपी के विरुद्घ नामजद तहरीर दी गई है।
मामला एटा रोड स्थित एक कालोनी का है। मंगलवार देर शाम पांच वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। तभी कालोनी में रहने वाला बाबा बालिका को खिलाने के बहाने अपने साथ पास के एक स्कूल में ले गया। जहां बाबा ने मासूम के साथ हैवानियत की।
जब बेटी काफी देर तक घर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। बालिका की मां खोजती हुई स्कूल पहुंची तो बाबा की हालत देख उसके होश उड़ गए। मासूस की मां को देख बाबा फरार हो गया। बालिका ने आपबीती मां को बताई तो मां शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची, लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। बालिका के पिता की डेढ़ साल पूर्व मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत की बात सुन बाबा ने पीड़िता को धमकाना शुरु कर दिया। गुरुवार को पीड़िता परिवार के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंची। मां ने बाबा के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। बाबा पहले सुभाष चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर महंत था। वर्तमान में उसी कालोनी में रह कर तंत्र-मंत्र का काम करता है।