फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नकाबपोश हमलावरों ने रेडीमेड कारोबारी को गोली मारी, गंभीर

नकाबपोश हमलावरों ने रेडीमेड कारोबारी को गोली मारी, गंभीर

Wed, 10 Oct 2018 11:05 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
नकाबपोश हमलावरों ने रेडीमेड कारोबारी को गोली मारी, गंभीर

विज्ञापन
सोरों। तीर्थनगरी में एक युवक को नकाबपोश बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना के पीछे सट्टे की रंजिश बता रही है। हालांकि मामले में देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी।

बदरिया निवासी सतीश अग्रवाल उर्फ खटका (45) बुधवार सुबह मेला ग्राउंड में चिड़ियों को दाना डाल रहा था। तभी दो बाइक सवार नकाबपोश युवक आए और सतीश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, हमले के बाद आरोपी भाग खड़े हुए। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर मेला ग्राउंड क्षेत्र में टहल रहे लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन



लोगों ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हमले की घटना के पीछे सट्टे का विवाद बताया जाता है। मूल रूप से सतीश अग्रवाल रेडीमेड कपड़े का कारोबार करता है और उसके तार सट्टे के कारोबार से जुड़े हैं।बताया जा रहा है कि सोरों के ही एक युवक से सट्टे को लेकर उसका विवाद चल रहा था। पूर्व के समय दोनों के बीच मारपीट हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बाइक सवार हमलावरों ने युवक को गोली मारी है। घटना के पीछे सट्टेबाजी का विवाद सामने आया है। पुलिस विवाद को लेकर जांच कर रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।
रिपुदमन सिंह, कोतवाली निरीक्षक, सोरों
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed