फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अटलजी की अस्थि कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा, दर्शन को उमड़े भाजपाई

अटलजी की अस्थि कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा, दर्शन को उमड़े भाजपाई

Sat, 25 Aug 2018 04:21 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
अटलजी की अस्थि कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा, दर्शन को उमड़े भाजपाई
अटलजी की अस्थि कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला
आगरा के खंदौली में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा पर शुक्रवार को शहर में कई जगह पुष्प वर्षा की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाजसेवी संगठनों से जुड़े लोगों ने अस्थि कलश को नमन करते हुए अटलजी को श्रद्धांजलि दी। खंदौली में भी अस्थि कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन


जिले की सीमा से शुक्रवार को अटलजी की दो अस्थि कलश यात्राएं गुजरीं। मथुरा जाने वाली अस्थि कलश यात्रा पर शहर में कई जगह पुष्प वर्षा की गई है। शुरुआत शाहदरा चुंगी से हुई। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के नेतृत्व में तमाम भाजपाई अटलजी की अस्थियों के दर्शन को दोपहर से एकत्रित थे।
विज्ञापन


अपराह्न लगभग तीन बजे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा रथ में अस्थि कलश लेकर आए। जैसे ही रथ शाहदरा चुंगी पर पहुंचा भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा शुरू कर दी, उनके दर्शन को लाइन लग गई। काफी देर तक अटलजी अमर रहें के जयकारे लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार अटलजी के पैतृक निवास स्थान बटेश्वर के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी। महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने अटलजी के आगरा से जुड़ाव पर प्रकाश डाला।

इस दौरान खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री अतुल गर्ग, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, पूर्व सांसद प्रभूदयाल कठेरिया, भानु महाजन, हेमंत भोजवानी, अश्वनी वशिष्ठ, अशफाक सैफी, अशोक पिप्पल, बबलू लोधी, दिनेश अगरिया आदि मौजूद रहे।

इसके बाद सिकंदरा चौराहा पर अस्थि कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जितेंद्र भारद्वाज, मंजू गुप्ता, शिवकुमार समी, राम कुमार जादौन, विजय भदौरिया, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, लखनऊ से प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा एवं प्रदेश भाजपा संगठन में मंत्री धर्मवीर प्रजापति के नेतृत्व में अलीगढ़ होते हुए सोरों घाट जा रहे अस्थि कलश पर खंदौली में पुष्प वर्षा की गई है।


इस दौरान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डा. रामशंकर कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, विधायक राम प्रताप सिंह चौहान, पक्षालिका सिंह, महेश गोयल, चौधरी उदयभान सिंह, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, प्रशांत पौनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed