{"_id":"5bc8c35fbdec226997412e71","slug":"51539883871-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बेचने आए चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को बेचने आए चार बदमाश गिरफ्तार
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर/कासगंज। सहावर पुलिस ने दिल्ली से लाई गई असोम की महिला को बेचने की साजिश का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने एक कार व अन्य सामान भी आरोपियों से बरामद किया है।
एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि थाना पुलिस ने सूचना पर सहावर रेलवे स्टेशन के पास महिला को बेचने की फिराक में बैठे लोगों की घेराबंदी कर ली। पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई और पूछताछ की। पूछताछ में बताया गया कि आरोपी अभिजान बेगम पत्नी अली हुसैन निवासी फकीरगंज जनपद धुबरी असोम को राजेश कुमार, अजय एवं सरोज निवासी निहाल बिहार, दिल्ली और लता निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली लाए थे। आरोपी महिला को बेचने की फिराक में थे। आरोपी राजेश और अजय महिला को दिल्ली में नौकरी दिलाने का बहाना बनाकर लाए थे। दिल्ली में महिला को लता को सौंप दिया गया। लता ने अपनी सहेली सरोज को महिला के आने की जानकारी दी। कई दिनों तक महिला को दिल्ली में घर में ही डरा धमकाकर रखा गया। इसके बाद सभी आरोपी महिला को बेचने के लिए सहावर लाए थे। एसपी ने बताया कि पीड़ित महिला को महिला पुलिस की अभिरक्षा सौंप दिया गया। गुरुवार को महिला के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज किए जाएंगे।