{"_id":"5bbba3e4867a55285874f57b","slug":"51539023844-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष की जंजीर लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष की जंजीर लूटी
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बाइक सवार बदमाशों ने पार्टी के एक कार्यकर्ता से मिलने जा रहीं सपा की महिला जिलाध्यक्ष से जंजीर लूट ली। मोहल्ला देवपुरा में हुई वारदात को बाइक सवार दो लुटेरों ने अंजाम दिया। लूट के दौरान गली में लगे एक सीसीटीवी में वारदात करने वालों की तस्वीर कैद हो गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवपुरा निवासी ज्योति मैसी समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष हैं। सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे वह पैदल ही मोहल्ले में रहने वाले एक कार्यकर्ता के घर जा रहीं थीं। तभी एक बाइक पर सवार होकर आए दो लुटेरों ने गले में पड़ी दो तोला वजन की चेन पर झपट्टा मारा, अचानक हुए हमले से जब तक महिला जिलाध्यक्ष संभल पाती लुटेरे चेन तोड़ कर भाग गए थे।
चीख पुकार सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लुटेरों के भागने वाले स्थान पर काफी देर तक तलाश की जाती रही मगर लुटेरे हत्थे नहीं चढ़ सके। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। वारदात स्थल वाली गली में लगे एक सीसीटीवी में लुटेरों के चेहरे कैद हो गए। पुलिस ने फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। सपा की महिला जिलाध्यक्ष की ओर से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
दिनदहाड़े सपा की महिला जिलाध्यक्ष से लूट की घटना की जानकारी होने के बाद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आ पहुंचे। महिला जिलाध्यक्ष के साथ थाना कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए लुटेरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की गई। इस मौके पर सपा के महासचिव सुखवीर सिंह, सपा के नगर अध्यक्ष हिर्देश सिंह आदि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।