{"_id":"5c3ccee2bdec2273212c5f05","slug":"41547488994-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को निर्वस्त्र घुमाने की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को निर्वस्त्र घुमाने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला को अगवा करने और गांव में निर्वस्त्र कर घुमाने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर जांच की तो मामला आपसी विवाद का निकला। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात दो पक्ष के बीच विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट हुई। सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोगों ने एक महिला को रातभर बंधक बनाकर रखा। वहीं उसके पुत्र के सामने ही निर्वस्त्र कर घुमाया गया है।
सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। वहां पहुंचने के बाद दोनों पक्ष के लोगों से जानकारी ली। महिला ने आपसी विवाद होने की बात कही। सूचना झूठी मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं दोनों पक्ष के लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई।