फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नोएडा पुलिस ने लूट के आरोपी की गिरफ्तारी को दी दबिश

नोएडा पुलिस ने लूट के आरोपी की गिरफ्तारी को दी दबिश

Mon, 14 Jan 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
नोएडा पुलिस ने लूट के आरोपी की गिरफ्तारी को दी  दबिश
बरनाहल (मैनपुरी)। लूट के मामले में नोएडा की एसओजी और बरनाहल पुलिस ने संयुक्त रूप से गांव सलूकनगर में दबिश दी। पुलिस आने की भनक लगते ही आरोपी छत से कूद कर भाग गया। नोएडा पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


नोएडा के फेस तीन थाना क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व एक व्यक्ति से लूट हुई थी। पुलिस के अनुसार इस लूट में बरनाहल क्षेत्र के गांव सलूकनगर निवासी गौरव उर्फ लंबू, धमऊआ निवासी संजीव कुमार पर फेस 3 थाने मे मुकदमा दर्ज है। तभी से दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। शनिवार को नोएडा पुलिस बरनाहल थाने पहुंची।
विज्ञापन


वहां से थाना पुलिस को लेकर गांव सलूकनगर में आरोपी के घर में दबिश दी। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ पाती इससे पहले ही वह छत से कूदकर भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने उसे गांव में काफी देर तक तलाश किया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। बाद में पुलिस टीम खाली हाथ ही नोएडा लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed