फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   स्वच्छता रैंकिंग में फिरोजाबाद को नंबर वन बनाना नहीं आसान

स्वच्छता रैंकिंग में फिरोजाबाद को नंबर वन बनाना नहीं आसान

Wed, 26 Dec 2018 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता रैंकिंग में फिरोजाबाद को नंबर वन बनाना नहीं  आसान
फिरोजाबाद। एक जनवरी 2019 से पूरे देश में स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू होने जा रहा है, परंतु नगर निगम फिरोजाबाद को रैकिंग में नंबर वन पर लाना अफसरों के लिए इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि शहर को स्वच्छ बनाने में सबसे बड़ा रोड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की आस इस साल भी अधूरी ही रह गई।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा देश को स्वच्छ बनाने के लिए हर साल स्वच्छ सर्वेक्षण कराया जा रहा है। 2019 के स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए केंद्र सरकार ने अक्तूबर माह में ही गाइड लाइन जारी कर दी थी, जिससे नगर निकायों में तैनात अफसर नई गाइड लाइन का अध्ययन करने के साथ सारी व्यवस्थाएं कर सकें। नई गाइड लाइन के अनुसार इस साल पूरा डाटा आनलाइन पोर्टल पर ही अपलोड किया है। इसी रिकार्ड के आधार पर नामित कंपनियां गुपचुप रूप से सर्वेक्षण करेंगी।
विज्ञापन



वर्ष 2018 के स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रचार प्रसार के नाम पर नगर निगम प्रशासन ने 2.15 करोड़ का बजट खर्च कर दिया, फिर भी देश ही नहीं जिले में भी स्वच्छता रैंकिंग में फिसड्डी साबित हुआ। अब 2019 के स्वच्छ सर्वेक्षण में भी नंबर वन की राह आसान नजर नहीं आ रही। स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग पाने को सबसे जरूरी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तैयार नहीं हो सका। 70 वार्डों में डोर-टू-डोर कलेक्शन शुरू नहीं हुआ। अभी कई ऐसे बिंदु हैं, जिन पर नगर निगम ने कोई फोकस नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 में देश के 4041 शहरों में स्वच्छ सर्वेक्षण कराया गया। इसमें फिरोजाबाद नगर निगम 404वें स्थान पर रहा। देश के अन्य जिले से मुकाबला करना तो दूर फिरोजाबाद के सभी निकायों में भी नगर निगम चौथे स्थान पर रहा। जिले में शिकोहाबाद नगर पालिका ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर सिरसागंज तथा तीसरे पर टूंडला नगर पालिका रही।


वर्ष 2017 में हुए स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम अंतिम पायदान नजर आया। केंद्र सरकार की रैकिंग जारी में फिरोजाबाद नगर निगम 375वें स्थान पर रहा। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन से धरातल पर कम, कागजों में शहर को स्वच्छ बनाने में अधिक सक्रियता दिखाई।



नगर आयुक्त रविंद्रपाल सिंह के स्थानांतरण के बाद शासन ने डीएम नेहा शर्मा को नगर निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। डीएम नेहा शर्मा को नगर निगम की कमान मिलने से स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग मिलने की उम्मीद जागी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed