फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्ति की तैयारी

फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्ति की तैयारी

Fri, 17 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्ति की तैयारी
teacher
फिरोजाबाद। सत्र-2004-05 में फर्जी शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। बेसिक शिक्षा विभाग फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्ति का अंतिम नोटिस भेजने की तैयारी में है। एक सप्ताह में शिक्षकों को नोटिस देकर बर्खास्त कर दिया जाएगा। वहीं बर्खास्ती के बाद शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज भी कराई जा सकती है।
विज्ञापन


प्रथम नोटिस जारी होने के बाद स्पष्टीकरण जमा करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर थी। शुक्रवार को करीब सौ से ज्यादा स्पष्टीकरण शिक्षकों ने जमा कर दिए हैं। बीएसए दफ्तर के डाक कक्ष में काफी हलचल रही। हालांकि एसआईटी जांच पूर्व में ही कर चुकी है, इसलिए शिक्षकों को स्पष्टीकरण देने के बाद भी राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन


आगामी सप्ताह में 154 शिक्षकों को बर्खास्ती के नोटिस जारी होंगे। प्रथम नोटिस मिलने के बाद ही शिक्षकों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। बीएसए सचिदानंद यादव ने कहा कि नियमानुसार कार्य किया जा रहा है। दूसरा नोटिस जारी की तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जिलों से स्थानांतरण कराकर फर्जी शिक्षक फिरोजाबाद में कार्य कर रहे हैं। ऐसे में फर्जी शिक्षकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हालांकि विभाग का कहना है कि उसने शिक्षकों को पहले ही खोज निकाला है। फि र भी जांच पर संशय बना हुआ है।


फर्जी शिक्षकों की नौकरी जाएगी। साथ ही अब तक प्राप्त किया वेतन की रिकवरी होगी और जेल भी हो सकती है। राहत पाने के लिए हाईकोर्ट की शरण ले सकते हैं। फर्जी शिक्षकों की यूनियन धन एकत्रित कर रही है। जानकार लोगों से मशवरा भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed