फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बच्चों से भरी स्कूली बस डिवाइडर पर चढ़ी, चालक कूदकर भागा

बच्चों से भरी स्कूली बस डिवाइडर पर चढ़ी, चालक कूदकर भागा

Thu, 10 Aug 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
बच्चों से भरी स्कूली बस डिवाइडर पर चढ़ी, चालक कूदकर भागा
‌ड‌िवाइडर पर चढ़ी स्कूली बस - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। शासन के कड़े रुख के बाद भी जिले के स्कूल संचालक बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नही हैं। गुरुवार को पैराडाइज स्कूल की तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर करहल क्षेत्र नगला बांक के समीप डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारने के बजाय चालक उन्हें चीखता-चिल्लाता छोड़कर बस से भाग निकला। मौके पर जमा भीड़ ने बच्चों को बस से उतारा।
विज्ञापन


गुरुवार को पैराडाइज स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। नगला बांक गांव के समीप चालक की लापरवाही से बस डिवाइडर पर चढ़ गई। उस समय बस में 40 बच्चे मौजूद थे। बस के डिवाइडर पर चढ़ने से बच्चे डर के मारे चीखने-चिल्लाने लगे, तो चालक उन्हें सुरक्षित बस से उतारने के बजाय खुद कूदकर भाग निकला।
विज्ञापन


वहीं बच्चों की चीखें सुनकर राहगीर और आसपास के लोगों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्चों को बस से उतारा। लोगों में आक्रोश दिखा कि स्कूल संचालक आए दिन हो रही घटनाओं के बाद भी सचेत नहीं हो रहे हैं। बता दें कि पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है। इसमें से एक घटना एटा में हुई थी। इसमें कई बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed