{"_id":"5bbba279867a55281f42fa26","slug":"201539023481-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ मार्का की 700 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ मार्का की 700 पेटी शराब बरामद
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। जिले में गैर प्रांत से तस्करी करके लाई जा रही अवैध शराब की 700 पेटियां पुलिस ने बरामद की हैं। बरामद की गई शराब चंडीगढ़, हरियाणा से तस्करी कर के लाई जा रही थी। शराब तस्करी का भंडाफोड़ सुन्नगढ़ी थाना पुलिस ने किया। अवैध शराब ला रही गाड़ी को पुलिस ने शराब की पेटियों के साथ बरामद कर लिया और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस शराब की डिलीवरी पांच अवैध शराब माफियाओं के यहां दी जानी थी।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध शराब के कारोबार की रोकथाम के लिए पुलिस का अभियान जारी है। सुन्नगढ़ी थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी को अवैध शराब की गाड़ी के आने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने सुन्नगढ़ी से गंजडुंडवारा की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर दी। पुलिस ने बूढ़ी गंगा के पुल के पास खिजरपुर मोड़ पर आयसर कैंटर गाड़ी को आते देखा। गाड़ी रोककर तलाशी ली गई तो उसमें तस्करी कर लाई जा रही अवैध शराब की पेटियां मिलीं।
पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। कैंटर में सवार बलविंदर सिंह निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, फतेहाबाद हरियाणा, दीवानचंद निवासी शक्तिनगर हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। कैंटर से 650 पेटी चंडीगढ़ मार्का बरामद हुईं। गिरफ्तार किए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह 50 पेटी शराब कुछ देर पहले ही गौरव मिश्रा निवासी शेरपुर अमांपुर के यहां उतारकर आए हैं। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर जमीन में गढ़ी 50 पेटी शराब बरामद कर ली और आरोपी गौरव मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध शराब की डिलीवरी प्रमोद निवासी ग्राम भवानी गंजडुंडवारा, खजान सिंह उर्फ लाला निवासी धरमपुर सुन्नगढ़ी, विकास निवासी परतापुर सहावर, विनय प्रधान निवासी परतापुर सहावर एवं संजय निवासी चाड़ी सहावर के यहां दी जानी थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध शराब के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
आबकारी और पुलिस की भूमिका की जांच होगी
कासगंज। अवैध शराब की तस्करी के मामले में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे अवैध शराब की तस्करी के एवज में आबकारी एवं पुलिस को भी रुपये देते हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस बिंदु पर भी जांच करने के निर्देश दिए हैं।