फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   58 साल पुराना है अनंत रथयात्रा का इतिहास

58 साल पुराना है अनंत रथयात्रा का इतिहास

Mon, 04 Sep 2017 11:11 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
58 साल पुराना है अनंत रथयात्रा का इतिहास
58 साल पुराना है अनंत रथयात्रा का इतिहास - फोटो : अमघ्‍ उजाला
एटा।
विज्ञापन

अनंत चतुुर्दशी का जिले में विशेष महत्व रहा है। 58 साल पहले की गई शुरुआत अब सामाजिक एकजुटता और अखंडता का पर्याय बन चुकी है। अनंत भगवान सज धजकर हर साल अनंत चतुर्दशी पर भक्तों को आशीष देने निकलते हैं। जिले में अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली रथयात्रा को शहर की शान माना जाता है। जिले भर के दूर दराज से लोग रथयात्रा में भाग लेने के लिए पहुंचते हैं।
मंगलवार को अनंत चतुर्दशी के मौके पर एक बार फिर अनंत भगवान रथ पर सवार होकर शहर में भ्रमण को निकलेंगे। उल्लासित भक्त जयकारे लगाते हुए भक्ति में सराबोर होंगे। शहर में रथयात्रा को लेकर माहौर समाज के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विशाल रथ को सजाने का काम चल रहा है। माहौर वैश्य मेला कमेटी के मंत्री विवेक गुप्ता बताते हैं कि 58 साल पहले रथयात्रा की शुरुआत समाज के वृद्ध लोगों ने की थी। इससे पहले अनंत चतुर्दशी को पुरानी बस्ती स्थित मंदिर में ही मनाया जाता था। सामाजिक एकजुटता को बढ़ाने के लिए वृद्धों की सोच से रथ यात्रा शुरू की गई। पहले तो रथयात्रा आसपास के मोहल्लों का ही भ्रमण करके समाप्त हो जाती थी। इसके साथ ही अनंत चतुर्दशी का मेला देखने के लिए बाहर के जनपद के लोग भी शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा के जरिये भक्त अनंत भगवान के दर्शन के साथ आपसी सौहार्द को बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

हर घर जाते हैं अनंत महाराज
अनंत महाराज की रथयात्रा शहर के माहौर वैश्य समाज के हर व्यक्ति के घर के आगे से गुजरती है। ऐसा माना जाता है कि अनंत भगवान साल में एक बार अनंत चतुर्दशी पर भक्तों के दुखड़े दूर करने आते हैं। यात्रा के स्वागत को श्रद्धालु भी लालायित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ से खींचा जाता है रथ
रथयात्रा में समाज के युवाओें की अहम भूमिका होती है। अनंत भगवान के रथ में बैल या घोड़े नहीं, बल्कि समाज के युवा रथ को हाथ से खींच कर महाराज को नगर भ्रमण कराते हैं।
अवागढ़ में भी होता है आयोजन
अनंत चतुर्दशी के मौके पर अवागढ़ में रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। कस्बा के मोहल्ला तिवारियान स्थित मंदिर से रथयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed