फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   ख्वाजा के दर से कोई भी टाला नहीं जाता...

ख्वाजा के दर से कोई भी टाला नहीं जाता...

Mon, 21 May 2018 10:23 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
ख्वाजा के दर से कोई भी टाला नहीं जाता...
मैनपुरी। कोसमा स्थित दरगाह हजरत आबिद शाह बाबा रहमतुल्लाअलेह पर चल रहे उर्स का समापन हो गया। अंतिम दिन चुलबुल नाइट के माध्यम से शकील-जमील- फैजान एंड पार्टी एटा तथा आलिया नाज एंड पार्टी दिल्ली के मध्य रोचक मुकाबला हुआ। कार्यक्रम का आगाज खान बहादुर अच्छन खां ने मंच का फीता काटकर किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आगाज फैजान एंड पार्टी ने ख्वाजा की शान में नाते पाक पढ़कर किया। उन्होंने कहा कि ख्वाजा के दर से कोई भी टाला नहीं जाता, मायूस हो के अदना और आला नहीं जाता। इसके जवाब में आलिया नाज ने कहा जुदा हुए है न होंगे कभी खुदा की कसम, हमें तो मर के भी अपने वतन में रहना है। फैजान रजा ने ये देश है सूफी-संतो का बलियों का फैज भी जारी है, दुनिया भर के सब झंडों पर मेरा एक तिरंगा भारी है।
विज्ञापन


आलिया नाज ने इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि तूने चाहा नहीं हालात बदल सकते थे, मेरे आंसू तेरी आंखों से भी निकल सकते थे। भोर की किरण तक चले इस रोचक मुकाबले में श्रोता आनंद में झूमते तथा युवक उछलते दिखे अलख सुबह कुल शरीफ के साथ उर्स संपन्न हो गया। आयोजन समिति ने पुलिस बल के अच्छे सहयोग के लिए सीओ कुरावली सुरेश बाबू को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed