{"_id":"5aff164d4f1c1bda408b665c","slug":"181526666829-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची सीडीओ
Updated Fri, 18 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शुक्र वार को सीडीओ नेहा जैन ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक के विरूद्व प्राइवेट प्रक्टिस करने एवं अस्थि रोग विभाग में केवल एक चिकित्सक ओपीडी करते मिला। सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं।
सुबह करीब साढे नौ बजे निरीक्षण को जिला अस्पताल पहुंची सीडीओ नेहा जैन को अस्पताल के फीजियोथेरपी कक्ष में डॉ सिया अग्रवाल व बाल रोग विभाग में डौली अग्रवाल ड्यूटी करते मिलीं। फजियोथेरेपी कक्ष में डा. सिया अग्रवाल उपस्थित थीं। तंत्रिका एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ के तौर पर डॉ अमर प्रीति सिंह मरीजों को देख रहे थे। निरीक्षण के दौरान मनो चिकित्सक को किशोर कल्याण बोर्ड द्वारा समय-समय पर तबल करने की बात सामने आने पर सीडीओ ने इसके लिए एक अन्य मनो चिकित्सक की तैनात सुनिश्चित किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
फिजिशियन कक्ष में चिकित्सक तो उपस्थित मिले लेकिन वहां पर रखा फर्नीचर खास तौर पर मरीजों को लिटाने वाली टेबिल की सीट फटी पर मिली जिस पर सीडीओ नाराजगी जताई। सर्जन आरबी सिंह व एक अन्य सर्जन उपस्थित मिले। लेकिन अस्थि रोग विभाग में तैनात तीन डॉक्टरों में से केवल एक डॉक्टर वरूण शर्मा मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान डॉ एलके गुप्ता के बारे में शिकायत मिली कि वे हॉस्पीटल समय में प्राइवेट प्रक्टिस करते हैं। सीडीओ ने इस मामले में सीएमओ को तीन दिन के भीतर जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं एक अन्य मामले में आधार कार्ड के बगैर पैथॉलोजी जांच के लिए मरीजो को परेशान करने की बात भी प्रकाश में आई। सीडीओ ने इस संबंध में सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन