{"_id":"5cdd949cbdec2207897f20fe","slug":"171558025372-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे का धक्का लगने से गई मां की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे का धक्का लगने से गई मां की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिढ़पुरा (कासगंज)। ग्राम सुनबई में बेटे के हाथ बहू को पिटता देख बीचबचाव कराने पहुंची मां की बेटे का धक्का लगने से मौत हो गई। मां की मौत होते ही परिवार में चीत्कार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
सुनबई निवासी सुखदेवी (80) के इकलौते बेटे सतीश का गुरुवार को अपनी पत्नी गुड्डो से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद में कहासुनी के बाद वह अपनी पत्नी को पीटने लगा। इस पर सुखदेवी बीचबचाव कराने पहुंची। बीचबचाव करते समय सतीश का धक्का मां को लग गया। इस दौरान जमीन पर गिरने से सुखदेवी की मौत हो गई। मां की जमीन पर गिरा देख बहू-बेटा अपना विवाद भूल उनके पास पहुंचे। मां को मृत अवस्था में देख परिवार में चीत्कार मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शराब पीकर सतीश अपनी पत्नी को पीट रहा था। तभी धक्का लगने से मां की गिरकर मौत हो गई। शरीर पर किसी प्रकार केे चोट के निशान नहीं हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।