फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई जेई सत्यम मिश्रा की हत्या

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई जेई सत्यम मिश्रा की हत्या

Thu, 10 Aug 2017 11:42 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई जेई सत्यम मिश्रा की हत्या
त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई जेई सत्यम मिश्रा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
एटा। महोबा निवासी जेई सत्यम मिश्रा की हत्या युवती के दूर के प्रेमी और रिश्तेदार ने की। पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ है कि युवती को अपने से दूर होते देख युवती के रिश्तेदार ने जेई की निर्मम हत्या कर दी। अब पुलिस जेई हत्याकांड के खुलासे के काफी नजदीक है।
विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के सिंचाई विभाग की मंदाकिनीपुरम कालोनी में जेई सत्यम मिश्रा की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को घटना के बाद से ही प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका थी। सूत्रों की मानें तो युवती और उसके रिश्तेदार प्रेमी के बीच प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर निर्मम तरीके से जेई की हत्या की गईञ बताया जा रहा है कि युवती जेई के संपर्क में आने से पहले रिश्तेदार प्रेमी के संपर्कमें रही थी। दिल्ली और एटा में रहने के दौरान रिश्तेदार प्रेमी से युवती की बातचीत होती थी। पुलिस का दावा है कि विगत आठ माह से युवती का रिश्तेदार प्रेमी से संपर्क कम हो गया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हत्यारोपी ने युवती को अलग रहने के लिए कमरा दिलवाया था, लेकिन युवती कमरे पर न रहकर जेई सत्यम मिश्रा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। इसी से परेशान होकर सिरफिरे आशिक ने अपने साथियों के साथ जेई की गला रेत हत्या कर दी। पुलिस अधिकारिक सूत्रों का दावा है कि जेई हत्याकांड में शामिल अधिकांश हत्यारोपी पकड़े जा चुके हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed