{"_id":"5c922f22bdec2214046ef4d1","slug":"15530842825-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैराशूट प्रत्याशी की कराई जमानत जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैराशूट प्रत्याशी की कराई जमानत जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। 2004 के लोकसभा चुनाव में सपा से मुलायम सिंह यादव चुनाव मैदान उतरे। कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस कार्यालय पर बैठकें करके कार्यकर्ताओं से राय शुमारी तो की, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने अंतिम समय में दिल्ली के कारोबारी ठाकुर राजेंद्र सिंह जादौन को चुनाव मैदान में उतारा। राजेंद्र सिंह का नाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए चौंकाने वाला रहा। कांग्रेस के पैराशूट प्रत्याशी को कार्यकर्ता हजम नहीं कर सके।
कांग्रेस के तत्कालीन जिलाध्यक्ष रामशंकर तिवारी बताते हैं राजेंद्र सिंह ने भी चुनाव के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं की अपेक्षा सिरसागंज क्षेत्र के ही अपने सहयोगियों पर ज्यादा भरोसा किया। कांग्रेस प्रत्याशी का व्यवहार देख कार्यकर्ता पूरी तरह उदासीन हो गए। मतदान के दिन कांग्रेसियों की उदासीनता केे चलते राजेंद्र सिंह की जमानत तक जब्त हो गई। उनको केवल 9828 मत ही मिले। 2004 के बाद से आज तक कांग्रेेस ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है।