फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   1989 से अभेद्य रहा ‘मुलायम’ किला

1989 से अभेद्य रहा ‘मुलायम’ किला

Tue, 19 Mar 2019 11:06 PM IST
Pavan kumar पवन कुमार
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
1989 से  अभेद्य रहा ‘मुलायम’ किला
मुलायम सिंह - फोटो : demo pic
नीलेश शर्मा
विज्ञापन

मैनपुरी। सियासी जमीन बचाने के लिए मैनपुरी में मुलायम ने हर बार नया दांव खेला। कई राजनीतिक फैसले लिए। सन् 1989 से मैनपुरी मुलायम का गढ़ है। मुलायम के गढ़ को भेदने के लिए भाजपा और बसपा ने हर बार कवायद की, लेकिन सफलता इन दलों से कोसों दूर ही रही। मैनपुरी को मुलायम के लिए सबसे सुरक्षित सीट माना जाता है।

1984 में कांग्रेस के हाथों हार का सामना करने वाले मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 1989 के बाद से हर बार नया दंाव खेला है। सियासी जमीन बचाए रखने के लिए कभी जोखिम नहीं लिया। मतदाताओं की नाराजगी भांपकर प्रत्याशी बदलने तक का निर्णय लेने से नहीं हिचकिचाए।
विज्ञापन


मुलायम हमेशा मैनपुरी को अपनी कर्मभूमि बताकर अभेद दुर्ग बनाने में लगे रहे। मैनपुरी के लिए प्रत्याशी चयन करते समय उन्होंने कभी किसी से समझौता नहीं किया। मैनपुरी आने के दौरान वह कार्यकर्ताओं और पुराने सहयोगियों से सांसद का रिपोर्ट कार्ड लेना नहीं भूले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के सामने ही संासद को हिदायत देना उनकी आदत में शामिल रहा है। हर चुनावी सभा और कार्यकर्ता बैठकों में खुलेआम कहते रहे इटावा मेरी जन्मभूमि है, लेकिन मैनपुरी मेरी कर्मभूमि है। जैन इंटर कॉलेज करहल में शिक्षण कार्य केे दौरान उनके जो संबंध मैनपुरी के लोगों से बने उनकी बदौलत ही मैनपुरी आज तक उनका अभेद किला बना हुआ है।


नाम मुलायम निर्णय लेने में रहे कठोर
मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2004 में सांसद चुने गए अपने भतीजे धर्मेंद्र यादव को 2009 में टिकट काट दिया। कार्यकर्ताओं में धर्मेंद्र का विरोध था। 2009 में मुलायम खुद मैनपुरी से चुनाव लड़े। वर्ष 2014 में सीट छोड़ने केे बाद हुए उप चुनाव में अपने पौत्र तेजप्रताप सिंह यादव को चुनाव लड़ाया। उनका रिपोर्ट कार्ड अच्छा नहीं पाकर एक बार फिर 2019 में मुलायम ने मैनपुरी से चुनाव लड़ने का एलान किया।

मुलायम ने इन्हें चुना था प्रत्याशी
वर्ष           प्रत्याशी
1984       रवींद्र सिंह चौहान (लोकदल)
1989       उदय प्रताप सिंह (जनता दल)
1991      उदय प्रताप सिंह (सजपा)
1996       मुलायम सिंह यादव (सपा)
1998      बलराम सिंह यादव (सपा)
1999      बलराम सिंह यादव (सपा)
2004      मुलायम सिंह यादव (सपा)
2004     उपचुनाव धर्मेंद्र यादव (सपा)
2009     मुलायम सिंह यादव (सपा)
2014     मुलायम सिंह यादव (सपा)
2014    उपचुनाव तेजप्रताप सिंह यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed